जोधपुर. जोधपुर में कोरोना थम नहीं रहा। महात्मा गांधी अस्पताल में 4, मथुरादास माथुर अस्पताल 1 और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को कोरोना के 238 नए मामले सामने आए। जोधपुर में कोरोना के अब तक 36728 मरीज और 497 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। बीते 30 दिन में 11354 मरीज संक्रमित और 134 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
एमजीएच में भागा सिंह मार्ग द्वितीय पोलो निवासी लक्ष्मी नारायण ( 75), महावीर नगर कुड़ी निवासी माया देवी (76 ), जाकिर हुसैन कॉलोनी पांचवीं रोड निवासी कलसुम ( 50) और डिफेंस कॉलोनी नांदड़ी रोड बनाड़ निवासी हमीरराम (76 ) की कोरोना से मौत हो गई। एमडीएम अस्पताल में पटेल नगर बिलाड़ा निवासी जीमानाई देवी (72 ) की मौत हो गई। एम्स जोधपुर में फतेहकिशन (60 ) और रातानाडा निवासी निर्मल गोयल (54 ) की भी मौत हो गई।
सरकारी रिपोर्ट में बताए 223 संक्रमित
सरकारी रिपोर्ट में शुक्रवार को 223 संक्रमित आना बताया गया। ये रोगी प्रतापनगर-9, शहर परकोटा- 13, उदयमंदिर-11, महामंदिर-19, मसूरिया-21, शास्त्रीनगर-19, मधुबन-24, रेजिडेंसी-20, बीजेएस- 11 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-9, सालावास ( लूणी)-8, बिलाड़ा-3, भोपालगढ़-2, ओसियां-2, बावड़ी-4, फलोदी-29, बाप- 19, शेरगढ़-0 और बालेसर-0 संक्रमित सामने आए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jIAUma
0 comments:
Post a Comment