जोधपुर. कोरोना संक्रमण के मामले जोधपुर में कम नहीं हो रहे। वहीं अब सोमवार को 365 नए संक्रमित मरीज मिले और 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जोधपुर में अब तक 29193 मरीज संक्रमित और 398 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या भी थमने का नाम नहीं ले रही है।
महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी धनराज ( 65) और रामसागर पूंजला निवासी राम रतन ( 82) की भी कोरोना से मौत हो गई। एमडीएम अस्पताल में राजस्थान कॉलोनी प्रतापनगर निवासी शालिनी (55 ) और इसाइयों का कब्रिस्तान निवासी हनुमान (72 ) इन सभी मृतकों के रिकॉर्ड में कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी जोड़ी गई है। पिछले पांच दिन में जोधपुर में 2040 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 34 की जान जा चुकी है।
यहां से आए संक्रमित सामने
प्रतापनगर-21, शहर परकोटा- 19, उदयमंदिर-17, महामंदिर-23, मसूरिया-29, शास्त्रीनगर-36, मधुबन-45, रेजिडेंसी-21, बीजेएस-19 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-35, सालावास ( लूणी)-17, बिलाड़ा- 10, भोपालगढ़-2, ओसियां-19, बावड़ी-0, फलोदी-35, बाप- 11, शेरगढ़-4 और बालेसर-2 संक्रमित सामने आए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36xQXjE
0 comments:
Post a Comment