302 नए मरीज और 1 वृद्धा की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. शहर में कोरोना के शुक्रवार को 302 नए मरीज सामने आए और गांधी अस्पताल में एक वृद्धा की मौत हो गई। अब तक जोधपुर में 16 दिन में 7052 मरीज संक्रमित और 74 से ज्यादा मौतें हुई है। अब तक 32735 मरीज संक्रमित और 439 से ज्यादा मौतें हुई हैं।महात्मा गांधी अस्पताल में ओडो का मोहल्ला लूणी निवासी लक्ष्मी ( 65) की मौत हो गई। मृतका को कोरोना के अलावा रिकॉर्ड में अन्य बीमारी भी बताई गई। जोधपुर में वर्तमान में 27 हजार से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज हैं। वहीं मौतों के आंकड़े स्वास्थ्य विभाग जारी नहीं कर रहा है।

यहां से सामने आए 302 संक्रमित

प्रतापनगर-24, शहर परकोटा- 16, उदयमंदिर-21, महामंदिर-19, मसूरिया-14, शास्त्रीनगर-19, मधुबन-37, रेजिडेंसी-33, बीजेएस-23 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-17 सालावास ( लूणी)-21, बिलाड़ा-1, भोपालगढ़-7, ओसियां-1, बावड़ी-3, फलोदी-31, बाप- 7, शेरगढ़-7 और बालेसर-1 संक्रमित सामने आए।

मौतें हुई कम

जोधपुर में निकाय चुनाव के साथ कोरोना रफ्तार पकड़े हुए है। सुखद बात ये है कि सितंबर के शुरुआती एक पखवाड़े के तुलनात्मक अक्टूबर में मौतों की संख्या घटी है। सितंबर माह के 15 दिन में जहां 5510 कोरोना संक्रमित सामने आए थे और 101 मौतें हुई थी। वहीं 15 अक्टूबर तक 6750 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए और 73-80 के बीच मौतें हुई है। दोनों माह के शुरुआती पखवाड़े की तुलना करें तो अक्टूबर माह में 1240 कोरोना संक्रमित ज्यादा सामने आए हैं।
इस चरण में मौतों पर लगाम लगाना था टास्क

राज्य सरकार के निर्देश पर जोधपुर प्रशासन शुरुआत में कोरोना संक्रमितों की तलाश में ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग करवा रहा था। इसके बाद अब सैंपलिंग कम कर प्रशासन ने मौतों पर लगाम लगाना शुरू किया है। ऐसे में जागरूकता इसी बात की फैलाई जा रही है कि शुरुआती चरण में ही वृद्ध, पहले से बीमार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाए। हालांकि सैंपलिंग कम का ही नुकसान है तो कोरोना खत्म नहीं हो रहा है।

निजी अस्पताल की मौतें सामने नहीं आ रही
निजी अस्पताल की मौतें स्वास्थ्य प्रशासन छिपाकर बैठा है। ये मौतें सार्वजनिक नहीं हो रही है। इसी कारण जोधपुर में अब तक 438 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। सरकारी कोरोना आंकड़ों में मौतों को स्वास्थ्य विभाग सार्वजनिक भी नहीं कर रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37dBwxF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment