जोधपुर.
मध्यप्रदेश के नीमच पुलिस की नारकोटिक्स विंग ने कार में एक क्विंटल नब्बे किलो डोडा पोस्त के साथ जोधपुर ग्रामीण पुलिस के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। उसे निलम्बित कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ के अनुसार मध्यप्रदेश की नारकोटिक्स विंग ने ने शनिवार को एक कार पकड़ी थी। जिसमें 190 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। जोधपुर ग्रामीण पुलिस में पदस्थापित कांस्टेबल सुभाष बिश्नोई पुत्र सुखराम कार चला रहा था। जिसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। वह अकेला ही कार में सवार था। संभवत: जब्त डोडा पोस्त जोधपुर लाया जा रहा था। उसके खिलाफ पुलिस थाना नारकोटिक्स सैल इंदौर, नीमच में एफआइआर दर्ज की गई है।
तथ्यात्मक रिपोर्ट मिलते ही निलम्बित
एसपी बारहठ ने कांस्टेबल सुभाष के डोडा पोस्त के साथ पकड़े जाने का पता लगते ही संबंधित पुलिस से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी। जिसके मिलते ही रविवार होने के बावजूद कांस्टेबल सुभाष पुत्र सुखराम बिश्नोई को निलम्बित कर दिया गया। साथ ही जांच के आदेश दिए गए हैं।
हाइवे मोबाइल में था पदस्थापित, 15 से अनुपस्थित
कांस्टेबल सुभाष गत कुछ दिनों से शेरगढ़ थाने के अधीन वाली सेखाला पुलिस चौकी के अधीन हाइवे मोबाइल बालेसर में तैनात था। वह 15 अक्टूबर से स्वेच्छापूर्वक ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। वह वर्ष 2015 बैच का सिपाही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k9wiGL
0 comments:
Post a Comment