जेल में बंदी के इशारे पर मेव गैंग से मिल ट्रक से लूटे थे 18 लाख के पाट्र्स

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
चालक को नशीली चाय पिलाकर मोगड़ा के पास ट्रक में भरे कार कम्पनी के 18 लाख रुपए के पाट्र्स कुख्यात मेवों की गैंग ने लूटे थे। महाराष्ट्र जेल में बंद एक बदमाश के इशारे पर मेवों के साथ जोधपुर के तीन-चार बदमाश भी शामिल हुए थे। इनमें से एक युवक को कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि गुडग़ांव से अहमदाबाद जा रहे ट्रक के चालक रमजान को नशीली चाय पिला गत 17 अक्टूबर को ट्रक में भरे 18 लाख रुपए के मारूति पाट्र्स लूटने के मामले में भदवासिया की सरकारी स्कूल के पीछे बिचला बास निवासी नरेश नवल (२९) पुत्र जयसिंह जटिया को गिरफ्तार किया गया है। उसे पांच दिन के रिमाण्ड पर लिया गया। एसआइ सलीम मोहम्मद आरोपी की निशानदेही से लूट का माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस वारदात में नरेश के साथ जोधपुर के दो-तीन अन्य युवक व मेव गैंग के दो व्यक्ति शामिल थे। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस को लूट के माल के संबंध में कुछ सुराग मिले हैं। जिसे बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मध्यस्थ के आग्रह पर लूट का सामान लगाया था ठिकाने

चालक रमजान १६ अक्टूबर को ट्रक में १८ लाख रुपए के पाट्र्स भरकर अहमदाबाद रवाना हुआ था। रास्ते में मेव गैंग के दो व्यक्ति भी ट्रक में साथ हो गए थे। दोनों ने १७ अक्टूबर को जोधपुर के नजदीक चालक को नशीली चाय पिलाकर बेहोश किया था। गोरा होटल से झालामण्ड बाइपास पर नरेश नवल व अन्य युवक उन्हें मिले थे। इनकी मदद से मेव गैंग के दोनों बदमाशों ने ट्रक में भरे १८ लाख के पाट्र्स सुनसान जगह पर खाली कर दिए थे। फिर चालक व ट्रक को मोगड़ा के पास छोड़ दिया था। महाराष्ट्र का एक व्यक्ति नरेश नवल का परिचित है। जो महाराष्ट जेल में बंद रहा था। वहां उसकी पहचान मेव गैंग से हुई थी। उस परिचित व्यक्ति ने वारदात में मेव गैंग की मदद के लिए नरेश व साथियों को तैयार किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3o9LHcE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment