चालक को नशीली चाय पिलाकर ट्रक से 18 लाख का सामान लूटा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
हरियाणा में गुडग़ांव से कार कम्पनी के 18 लाख रुपए के पाट्र्स लेकर अहमदाबाद जा रहे ट्रक चालक को नशीली चाय पिलाकर दो युवकों ने सारे पाट्र्स लूट लिए। मोगड़ा के पास ट्रक व चालक के बेहोश मिलने पर मालिक ने कुड़ी भगतासनी थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार हरियाणा के रेवाड़ी में गिंदाश्वर निवासी संदीप पुत्र ईश्वरसिंह यादव की रेवाड़ी के धारूहेड़ा में यादव कार्गो मूवर्स नामक ट्रांसपोर्ट कम्पनी है। गत 16 अक्टूबर को उसका एक ट्रक मारूति के 18 लाख रुपए के पाट्र्स भर गुडग़ाव से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ था। रमजान ट्रक चालक था। तभी शनिवार को पाट्र्स मंगाने वाली कम्पनी के व्यक्ति ने संदीप को फोन कर ट्रक की लोकेशन पूछी। तब मालिक ने जीपीएस की मदद से पता लगाया तो ट्रक के मोगड़ा में होने की जानकारी मिली, लेकिन चालक रमजान का फोन लगाकार नो-रिप्लाई मिला। ट्रांसपोर्ट मालिक ने जोधपुर में ही मौजूद अपने एक अन्य ट्रक चालक सुरजीत को लोकेशन पर भेजकर पता लगाने का आग्रह किया। वह चालक मोगड़ा पहुंचा तो ट्रक खड़ा मिला। चालक रमजान ट्रक में बेहोश था। ट्रक में भरा 18 लाख रुपए का सारा माल गायब था।
ट्रक मालिक थाने पहुंचा और लूट का मामला दर्ज कराया। एसआइ सलीम मोहम्मद जांच कर रहे हैं। थानाधिकारी जुल्फिकार अली का कहना है कि दो व्यक्तियों ने चालक को नशीली चाय पिलाकर लूट की है। जांच की जा रही है।

गुडग़ांव से ट्रक में सवार हुए थे दोनों लुटेरे
होश में आए चालक ने पुलिस को बताया कि ट्रक के गुडग़ांव से रवाना होते ही दो व्यक्ति भी सवार हुए थे। जोधपुर के पास पहुंचने पर उन्होंने चाय पी थी। इसके बाद वो बेहोश हो गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jaNzxK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment