जेएनवीयू: इंजीनियरिंग पीजी में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 तक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर से सम्बद्ध एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन एवं शुल्क चालान की अंतिम तिथि 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के अधिष्ठाता प्रो. रजत भागवत ने बताया कि एमई पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राएं दस नवंबर तक प्रवेश आवेदन की हॉर्डकॉपी संबंधित विभाग में जमा करवा सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों के लिए प्रवेश लिखित परीक्षा 19 नवंबर से 21 नवंबर के मध्य होगी। इसकी नई समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर की प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। प्रथम वरीयता सूची के बाद द्वितीय वरीयता सूची भी निकाली जा चुकी है और अब नवंबर के महीने में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं भी शुरू होने की उम्मीद है। एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की कक्षाएं 4 नवंबर से ऑनलाइन शुरू की जाएगी। अगर राज्य सरकार ऑफलाइन कक्षाओं की अनुमति देता है तो कॉलेज प्रशासन ऑफलाइन कक्षाएं भी संचालित करेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Jg6pr4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment