देणोक (जोधपुर). पूर्व सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर माध्यमिक स्तर का स्कूल खोलने के लिए शुरू की योजना के तहत बेदूकला ग्राम पंचायत के मिरानिम्बड़ी चौराहे पर संचालित राउप्रावि को माध्यमिक में भले ही क्रमोन्नत करवा दिया।
लेकिन, छात्र-छात्राओं के कक्षा कक्षा चार जो पूर्व में 5 वीं तक के बच्चों के लिए हुआ करते थे। वे भी पूरे भवन जर्जर होने से हादसे की आशंका है। विद्यालय में वर्तमान में चालू सत्र-2020-21 में 350 सेे अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले रखा है। उमावि में क्रमोन्नति होने के कारण बढ़ भी सकता है।
स्कूल भेजते कतरा रहे ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि उनकी पंचायत में एक मात्र उच्च शिक्षा का केन्द्र होने से काफी बच्चें स्कूल आ रहे है। माध्यमिक में कमोन्नत होने के पांच साल बाद भी बैठक व्यवस्था के लिए कक्षा कक्ष वो ही होने तथा जर्जर होने से हादसे की आशंका है। ग्रामीणों ने भवन निर्माण करवाने व पुराने भवनों का रिपेयर करवाने की मांग की।
नए सत्र से उमा में होगा क्रमोन्नत
ग्रामीणों ने बताया कि सत्र-2020-21 में राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की ओर से रामावि, उमावि में क्रमोन्नत हो जाने पर छात्र-छात्राओं की बढ़ेगी। कक्षा कक्ष कम होने से छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
खेल मैदान का अभाव
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक नारायण सिंह महेचा ने बताया कि छात्र-छात्राओं के खेल गतिविधियों के लिए खेल मैदान नहीं होने से परेशानी हो रही है। करीब तीन दशक पूर्व गांव के भामाशाह द्वारा भेंट डेढ़ बीघा जमीन पर स्कूल भवन बने उस समय प्राथमिक स्कूल का संचालन था। वर्तमान में मावि के लिए कम से कम पांच बीघा में खेल मैदान जरूरी होता है। लेकिन वर्तमान में खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होने से भी छात्र परेशान है।
इन्होंने कहा
मैने स्कूल में कक्षा कक्षों की कमी को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित व मौखिक में सूचना दे चुका हूं। उनसे नए कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए गुहार लगा चुका हूं।
प्रहलादराम, प्रधानाध्यापक, रामावि बेदकूलां मिरानिम्बड़ी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hXaX16
0 comments:
Post a Comment