आधार कार्ड से नकली शराब माफिया का सुराग, एक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने झालामण्ड-जयपुर बाइपास पर तीजा नगर स्थित मकान में स्प्रिट निर्मित अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। दो अन्य युवकों की भी पहचान कर ली गई है, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि गत 13 सितम्बर की शाम तीजा नगर स्थित राजेन्द्र चौधरी के मकान में दबिश दी गई थी, जहां तलाशी लेने पर नकली अंग्रेजी शराब बनाने का कारखाना मिला था। मौके से स्प्रिट से भरे दो ड्रम, स्प्रिट निर्मित नकली अंग्रेजी शराब से भरी २८८ बोतलें, खाली कार्टन, ढक्कन, एसेंस व शराब बनाने की अन्य सामग्री जब्त की गई थी। पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर तस्कर पहले ही भाग निकले थे, लेकिन जांच में मौके से आधार कार्ड मिला था। उससे पुलिस ने जांच की तो नकली शराब बनाने वाले तीन युवकों की पहचान हो सकी। इनमें शामिल बांवरला गांव निवासी सुरेन्द्रसिंह (२०) पुत्र नारायणसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य दोनों की तलाश की जा रही है। आरोपी स्प्रिट में पानी और एसेंस मिलाकर अंग्रेजी शराब की ब्राण्डेड बोतलों में पैक कर बेच रहे थे।
छह दिन पूर्व पांच हजार किराए पर लिया था मकान

पुलिस जांच में सामने आया कि राजेन्द्र चौधरी ने पांच हजार रुपए में गत सात सितम्बर को ही आरोपियों को यह मकान किराए पर दिया था। मकान मालिक को शराब फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी थी या नहीं इस संबंध में भी जांच की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZHVrAg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment