कोरोना के बीच ही चुनी जाएगी गांवों की सरकार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कोरोना का कहर अभी कम नहीं हुआ है, लेकिन गांवों की सरकार भी इस बीच ही चुनी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत राज चुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया। इसी के साथ आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। जोधपुर की 18 पंचायत समितियों में चार चरणों में चुनाव होंगे। इसमें 376 ग्राम पंचायतों में सरपंच-उपसरपंच और 3158 वार्ड पंच चुने जाएंगे। इस बार मतदान समय एक घंटा बढ़़ाया गया है। सरपंच के चुनाव इवीएम के जरिये होंगे। जबकि वार्ड पंच के चुनाव मतपेटी प्रक्रिया से सम्पन्न करवाए जाएंगे।

28 सितम्बर को यहां होंगे चुनाव

पंचायत समिति --- ग्राम पंचायत संख्या --- वार्ड संख्या
आऊ ----------- 4 -------------- 28 वार्ड

बावड़ी --------- 32 ------------- 272 वार्ड
चामू ----------- 1 ---------------- 5 वार्ड

देचू ------------ 4 ----------------- 22
लोहावट --------- 3 ---------------- 23

मंडोर ----------- 28 --------------- 226
केरू ------------ 22 -------------- 196

फलोदी ---------- 2 ---------------- 10
शेखाला ---------- 1 -------------- 5

इनके लिए लोक सूचना 16 सितम्बर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 19 तारीख होगी। 20 को ही नाम संवीक्षा और नामांकन वापसी की तिथि होगी। मतदान 28 सितम्बर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होंगे। मतणगना उसी दिन शाम को होगी। उपसरपंच का चुनाव 29 को होगा।
---------------

3 अक्टूबर को यहां चुनाव
पंचायत समिति --- ग्राम पंचायत संख्या --- वार्ड संख्या

बाप ----------- 36 -------------- 224 वार्ड
बापिनी ---------- 20 ------------- 138

भोपालगढ़ ------- 31 --------------- 259
इनके लिए भी लोक सूचना 16 सितम्बर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 23 तारीख होगी। 24 को ही नाम संवीक्षा और नामांकन वापसी की तिथि होगी। मतदान 3 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होंगे। मतणगना उसी दिन शाम को होगी। उपसरपंच का चुनाव 4 अक्टूबर को होगा।

------------
6 अक्टूबर को चुनाव

पंचायत समिति --- ग्राम पंचायत संख्या --- वार्ड संख्या
धवा ----------- 26 -------------- 220 वार्ड

घंटियाली -------- 31 ---------------- 195
लूणी ----------- 33 ---------------- 433

इनके लिए भी लोक सूचना 16 सितम्बर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 26 तारीख होगी। 27 को ही नाम संवीक्षा और नामांकन वापसी की तिथि होगी। मतदान 6 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होंगे। मतणगना उसी दिन शाम को होगी। उपसरपंच का चुनाव 7 अक्टूबर को होगा।
------------

10 अक्टूबर को चुनाव
पंचायत समिति --- ग्राम पंचायत संख्या --- वार्ड संख्या

ओसियां ----------- 34 -------------- 292 वार्ड
पिपाड़ शहर ---------- 35 ------------- 335

तिंवरी -------------- 33 --------------- 275
इनके लिए भी लोक सूचना 16 सितम्बर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 तारीख होगी। 1 अक्टूबर को ही नाम संवीक्षा और नामांकन वापसी की तिथि होगी। मतदान 10 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होंगे। मतणगना उसी दिन शाम को होगी। उपसरपंच का चुनाव 11 अक्टूबर को होगा।

-----------
मतदान के दौरान और चुनावी सभाएं चुनौती

मतदान के दौरान कोरोना गाइड लाइन की पालना करने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन यह जिला प्रशासन के लिए चुनौती होगी। नामांकन से लेकर मतदान तक गांवों में जनसम्पर्क और रैलियां-सभाएं आदि की अनुमति और संख्या को लेकर एक बार फिर से मशक्कत होगी। अभी तक धारा 144 लागू है और शादियों में भी अधिकतम 50 लोगों को ही अनुमति है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R5cZl3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment