जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट कल से, यात्री भार मिलना रहेगी चुनौती

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. एयर इंडिया की जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट मंगलवार से शुरू हो रही है। यह सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। लॉकडाउन के बाद 25 मार्च से जोधपुर की दिल्ली से एयर कनेक्टिविटी बंद थी, जिसके कारण कुछ शिक्षाविदों और व्यवसायियों को दिल्ली आने-जाने में परेशानी हो रही थी। हालांकि कोरोना के कारण लंबे समय तक फ्लाइट संचालन मुश्किल लग रहा है। बुकिंग शुरू होने के पहले दिन केवल छह यात्रियों ने टिकट बुक किया था। उधर जोधपुर से दिल्ली के लिए वर्तमान में चल रही दो ट्रेनों सम्पर्क क्रांति और दिल्ली मेल की भी कई सीटें खाली रहती है। ट्रेन को भी यात्री मुश्किल से मिलने से एयर इंडिया के लिए नियमित फ्लाइट संचालन एक चुनौती है।

एयर इंडिया की दिल्ली-जोधपुर फ्लाइट संख्या एआई-475 अपराह्न 3 बजे दिल्ली से रवाना होकर 4.15 बजे जोधपुर आएगी। जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट एआई-476 शाम पांच बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी जो शाम 6.20 पर दिल्ली पहुंचेगी। जोधपुर से दिल्ली का किराया करीब चार हजार रुपए है।

अब चार शहरों की एयर कनेक्टिविटी
एयर इंडिया की जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट शुरू होने के बाद शहर से चार शहरों चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के लिए एयर कनेक्टिविटी कायम हो जाएगी। लॉकडाउन के बाद सबसे पहले दो सितंबर से इंडिगो ने चेन्नई और बेंगलुरु के लिए जोधपुर से उड़ान शुरू की थी। इसके करीब 1 सप्ताह बाद मुंबई के लिए भी हवाई सेवा शुरू कर दी गई। इंडिगो एयरलाइंस कंपनी की 3 शहरों के लिए फ्लाइट से संचालित हो रही है।

पर्यटन सीजन के कारण नहीं मिल रही फ्लाइट
जोधपुर में हर साल अप्रेल से लेकर सितम्बर तक चार से आठ फ्लाइट संचालित होती रही है। अक्टूबर में पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद फ्लाइट्स की संख्या में बढ़ोतरी होती है लेकिन इस बार कोरोना के कारण पर्यटन व्यवसाय ठप रहने के कारण अन्य फ्लाइट्स का संचालन बंद है। लॉकडाउन से पहले मार्च में 24 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था।

2 महीने से मजदूर जा रहे हैं चैन्नई
पिछले दो महीने से जोधपुर-चैन्नई के मध्य चार्टर्ड फ्लाइट्स चल रही है जिसे एजेंट्स बुक करवाते हैं। अब 30 सितम्बर को अंतिम चार्टर है। इसमें मारवाड़ के चैन्नई काम करने वाले श्रमिक जा रहे हैं। इन दिनों एयरपोर्ट पर श्रमिकों की भीड़ के कारण कोरोना गाइडलाइन की पालना में भी मुश्किल आ रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30fcolP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment