जोधपुर.
डांगियावास थाना पुलिस ने पीथावास बाइपास तिराहा पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार एक युवक से अफीम का दो किलो दूध जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर झाडि़यों में छुपकर भाग निकला।
थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि गश्त के दौरान सोमवार देर रात पीथावास बाइपास तिराहा पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक संदिग्ध नजर आए। उन्हें रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वे बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर भीलवाड़ा में बिगोद थानान्तर्गत दांतड़ा छोटा निवासी गोपालाल (२७) पुत्र लादू जाट को पकड़ लिया, लेकिन उसका साथी रामस्वरूप गूजर अंधेरे में झाडि़यों से छुपकर गायब हो गया।
पकड़ में आए गोपीलाल की तलाशी लेने पर अफीम का दो किलो दूध जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गोपालाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुख्य सप्लायर ने नीमच से बिगोद में दी थी आपूर्ति
जांच कर रहे मथानिया थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा ने बताया कि आरोपी गोपालाल को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमाण्ड लिया गया है। नीमच निवासी गोविंद सिंह ने गोपालाल को बिगोद के पास अफीम का दो किलो दूध लाकर दिया था। जिसे डांवरा निवासी रामस्वरूप बिश्नोई को सप्लाई देनी थी। गोपालाल अपने मित्र रामस्वरूप को साथ लेकर बाइक पर सप्लाई देने डांवरा जा रहा था, लेकिन बीच में पकड़ा गया। बिगोद निवासी साथी रामस्वरूप गूजर और डांवरा निवासी रामस्वरूप बिश्नोई की तलाश की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35kdHTW
0 comments:
Post a Comment