मारवाड़ राजपूत सभा की ओर से पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसोल को अर्पित किये श्रद्धासुमन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पूर्व वित्त, विदेश एवं रक्षा मंत्री जसवंतसिंह जसोल के निधन पर बुधवार शाम को पावटा बी रोड स्थित मारवाड़ राजपूत सभा भवन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मारवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा ने कहा कि जसवंतसिंह जसोल ने पहले सेना में रहकर देश सेवा की एवं बाद में राजनीति में आकर अनुशासित जिन्दगी के साथ राष्ट्र सेवा करते हुए राष्ट्रीय स्तर के फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह रूणकिया, महासचिव बिशनसिंह सोढ़ा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह केतु, कार्यकारिणी सदस्य नवलसिंह छापला, विक्रमसिंह खीची, रावलसिंह बस्तवा, विक्रमसिंह गोपालसर, स्वरूपसिंह सवाऊ, कल्याणसिंह मेड़तिया, गोपालसिंह रूदिया, केशरसिंह सागू, जेठूसिंह चाडी, ज्ञानेन्द्रसिंह कक्कू, प्रो. विश्म्भर नाथ, त्रिभुवनसिंह भाटी, राजेन्द्रसिंह बारां, एडवोकेट प्रतापसिंह बारां, मोहन जोधा, भवानीसिंह जोधा, राजबहादूरसिंह सिलारी, सुरेन्द्रसिंह गागूड़ा, लादूसिंह बींजवाडिय़ा, वीपी सिंह कूड़ सहित समाज के कई गणमान्य लोगों ने जसोल के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा
अनुसूचित जाति-जन जाति महासभा राजस्थान की जिला शाखा जोधपुर की ओर से नागौरीगेट स्थित अम्बेडकर पार्क में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंतसिंह जसोल के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34kvNTI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment