पंचायत चुनावों में सेनेटाइजर तो दिखे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग रही नदारद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना के खतरे के बीच हुए पंचायत चुनाव के पहले चरण में जोधपुर में ९ पंचायत समिति की ९७ ग्राम पंचायतों में करीब ८८ प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा फलोदी में ९२.९५ प्रतिशत और सबसे कम मंडोर पंचायत समिति में ८१.०२ प्रतिशत मत पड़े।

इस बार मतदान का समय कोविड गाइड लाइन की पालना के लिए अतिरिक्त समय मतदान के लिए दिया गया था। शाम ५.३० बजे के बाद भी कई मतदान केन्द्रों में भीड़ रही। वहीं कई ग्राम पंचायतों के परिणाम देर रात तक भी नहीं आ सके। जिले पहले चरण में आउ पंचायत समिति में ४, बावड़ी में ३२, चामू में १, देचू में ४, लोहावट में ३, मंडोर में २८, केरू में २२, फलोदी में २, सेखाला में १ ग्राम पंचायत में चुनाव हुए। इनमें से ६ निर्विरोध सरपंच चुने जा चुके थे।

कोविड गाइड लाइन की पालना चुनौती
चुनावों में कोविड गाइड लाइन की पालना चुनौती बन गई। हर बूथ पर सेनेटाइजर तो दिखा लेकिन सोशल डिस्टेसिंग की धज्यियां उड़ी। सुरपुरा ग्राम पंचायत में तो एक बारगी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवान ने लाठी भी भांजी। वहीं धूप से बचने के लिए छोटे से टैंट में सोशल डिस्टेंसिंग को भूल लोग जमे रहे। गांवों में इनको रोकने वाला भी कोई नहीं दिखा।

मतदान प्रतिशत
पंचायत समिति --- प्रतिशत
आऊ --------- ८९.२८
बावड़ी -------- ८५.६१
चामू----------- ८८.१३
देचू ----------- ८९.०२
केरू ----------- ८६.३३
लोहावट --------- ९२.७६
मंडोर ---------- ८१.०२
फलोदी ---------- ९२.९५
सेखाला --------- ८६.८२



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S7xein
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment