जोधपुर. जोधपुर कोरोना संक्रमण के मामले में दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर सामने आने लगे हैं। यहां आबादी अनुरूप संक्रमण 1 व सवा एक प्रतिशत तक चल रहा है। जोधपुर में भी संक्रमण का प्रतिशत 0.44 के प्रतिशत के पास पहुंच गया है। तुलना करें तो इन दोनों महानगरों की 1-2 करोड़ की आबादी में प्रतिदिन 2500 से 4 हजार कोरोना संक्रमित मिल रहे है। वहीं जोधपुर में महज 36 लाख की आबादी में संक्रमण के मामले 500 के बाहर आने लगे हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमितों के क्षेत्र उजागर नहीं करना भी कोरोना फैलने का बढ़ा कारण माना जा रहा है।
गुरुवार को रही थी 17 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमण दर
जोधपुर में गत गुरुवार को कोरोना का आंकड़ा 500 पार था। सूत्रों के अनुसार कुल 3 हजार से ज्यादा सैंपल लिए गए। इन सैंपल में 17 फीसदी रोगी संक्रमित निकले। जबकि इसी माह 4 सितंबर को संक्रमण की दर 25 फीसदी तक पहुंच गई थी। जबकि दिल्ली-मुंबई में भी इसी तरह संक्रमण ग्रोथ शुरुआत में बढ़ी।
आंकड़े छिपाकर बढ़ा रहे कोरोना
जोधपुर में लोकल स्तर पर कोरोना सूची नहीं जारी किए जाने से आमजन में रोष है। मार्केटिंग फिल्ड से जुड़े संजीव शर्मा कहते हैं कि पूर्व में पता रहता था कि यहां संक्रमित है। इस कारण वहां सावधानीपूर्वक निकलते थे। आजकल पड़ोस में भी पता नहीं चल पा रहा है कि कौन नया संक्रमित आया है। प्रशासन सूची छिपाकर शहर में कोरोना बढ़ा रहा है। खेलकूद क्षेत्र से जुड़े कौशल किशोर व्यास बताते हैं कि सरकार को इस कदर कोरोना के आंकड़े छिपाने नहीं चाहिए। क्योंकि कोरोना फैलने की जिम्मेदार केवल सरकार नहीं है, लोग भी जिम्मेदार है। इसलिए सार्वजनिक रूप सूची जारी होनी चाहिए।
जानिए हाल
मुंबई
आबादी - 1 करोड़ 20 लाख
कुल पॉजिटिव आए-16,30,000
1.35 फीसदी आबादी संक्रमित
दिल्ली
आबादी 2 करोड़
कुल पॉजिटिव -2,05,482
1.02 प्रतिशत आबादी संक्रमित
जोधपुर
आबादी-36 लाख
पॉजिटिव 16,136
आबादी संक्रमित 0.44 प्रतिशत
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mlPRxd
0 comments:
Post a Comment