आइआइटी जेईई का पर्चा कठिन, अधिक रहेगी कटऑफ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आइआइटी) में प्रवेश के लिए रविवार को जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई-एडवांस) का आयोजन किया गया। दोनों ही पारियों का पर्चा कठिन रहा। दूसरी पारी में प्रश्नों का स्तर अत्यधिक कठिन था। विशेषकर फिजिक्स के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया। विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले वर्ष से टफ पेपर आया। परीक्षा परिणाम अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में घोषित किया जाएगा।

जोधपुर में आइआइटी-जेईई एडवांस के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा ऑनलाइन थी। सुबह की पारी 9 से 12 बजे तक थी। इस पारी का प्रश्न पत्र कठिन था। फिजिक्स अधिक कठिन थी। केमेस्ट्री व मैथ्स औसत दर्जे की रही। दूसरी पारी दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक थी। दूसरी पारी में अत्यधिक कठिन पर्चा था। इसमें फिजिक्स में न्यूमेरिकल प्रश्न अधिक पूछे गए, जिससे सॉल्व करने में काफी अधिक समय लग रहा था। परीक्षा केंद्रों से बाहर आए परीक्षार्थियों ने बताया कि इस साल प्रश्न पत्र स्तर बहुत अधिक उच्च था। यह आइआइटी के स्तर का था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/369SQmr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment