गेस्ट हाउस में देह व्यापार, दो युवतियां सहित छह गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
प्रतापनगर थाना पुलिस ने बोम्बे मोटर्स सर्किल के पास गेस्ट हाउस में दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त दो युवतियों सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में गेस्ट हाउस संचालक भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार बोम्बे मोटर्स सर्किल के पास सहदेव गेस्ट हाउस में देह व्यापार होने की सूचना मिली। इस पर शुक्रवार रात बारह बजे फर्जी ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस भेजा गया। युवती से सौदा तय होने पर फर्जी ग्राहक से इशारा मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गेस्ट हाउस में दबिश दी, जहां संदिग्ध हालात में मिली पंजाब में फरीदकोट निवासी तन्नू खत्री, उत्तर प्रदेश में कानपुर निवासी नंदिनी गौतम, मूलत: हरियाणा में हिसार के डाबड़ा हाल सुशांत सिटी निवासी गेस्ट हाउस संचालक अजय चौधरी पुत्र कर्मवीर जाट, बतौर ग्राहक पोकरण में कुम्हारों का बास निवासी राणाराम पुत्र श्रीकृष्ण कुम्हार, जैसलमेर में नाचना के पास घंटियाली निवासी मोहम्मद रफीक पुत्र बरकत खां, जैसलमेर में बासन पीर निवासी बाय खान पुत्र काबल खां को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस का कहना है कि देह व्यापार के लिए दोनों युवतियों को शुक्रवार को ही गेस्ट हाउस लाया गया था।
आरोपियों में शामिल मोहम्मद रफीक कॉ-ऑपरेटिव बैंक में व्यवस्थापक और बाय खान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZV5Bxn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment