शराब दुकानों पर पुलिस का डण्डा, चालान बनाए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के आदेशों का शहर की शराब दुकानों में खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। पुलिस कमिश्नरेट के पूर्व सर्किल के थानों की पुलिस ने रविवार को देसी व अंग्रेजी शराब दुकानों पर जांच कर बगैर मास्क पहने शराब बेचते सेल्समैन और खरीद रहे ग्राहकों के चालान बनाए।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव के निर्देश पर एसीपी (पूर्व) दरजाराम बोस के नेतृत्व में उदयमंदिर थाना प्रभारी राजेश यादव, महामंदिर थानाधिकारी कैलाशदान व रातानाडा थानाधिकारी रमेश शर्मा ने अपने-अपने क्षेत्रों की अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों पर जांच की। अधिकांश दुकानों पर सेल्समैन आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते नजर आए। दुकानों के सेल्समैन न तो मास्क लगाए मिले और न ही शराब खरीदने आए ग्राहकों ने मास्क पहन रखे थे। पुलिस ने सेल्समैन व ग्राहकों के चालान बनाकर जुर्माना वसूला। पुलिस ने सेल्समैन व ग्राहकों के चालान बनाकर जुर्माना वसूला।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iF1jkU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment