जेएनवीयू में पीजी सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में गुरुवार को विभिन्न परीक्षाओं के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए। स्नातकोत्तर (पीजी) सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने का निर्णय किया गया। पीजी चतुर्थ सेमेस्टर में आंतरिक मूल्यांकन भी करवाया जाएगा। उधर एलएलबी की परीक्षाओं को लेकर भी विवि ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) ने भी एलएलबी परीक्षाओं के आयोजन के बारे में निर्देश दिए थे। जेएनवीयू एलएलबी प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष को फिलहाल की परिस्थितियों में अगली कक्षा में प्रमोट करने जा रहा है, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर इनकी परीक्षाएं करवाई जाएंगी, जबकि एलएलबी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अभी होगी। इसके लिए शीघ्र ही टाइम टेबल जारी किया जाएगा।

शिक्षक ड्यूटी के लिए पाबंद
जेएनवीयू के कुलपति प्रो पीसी त्रिवेदी की अध्यक्षता में गुरुवार को परीक्षा आयोजन को लेकर विवि के सभी अधिष्ठाताओं और विभागाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा को सुचारू रूप से करवाने के लिए शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी पर आने के लिए पाबंद करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

फार्मेसी की परीक्षाएं भी होगी

बैठक में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशों की पालना में डी फार्मा और बी फार्मा की परीक्षाएं करवाने का भी निर्णय किया गया है।

इंजीनियरिंग की परीक्षाएं भी ऑनलाइन
जेएनवीयू ने एक दिन पहले ही बैठक करके विश्वविद्यालय के सामान्य स्ट्रीम बीए, बीएससी और बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 21 सितम्बर से करवाने का निर्णय किया। इनकी प्रायोगिक परीक्षाएं भी करवाई जाएगी। इंजीनियरिंग संकाय की समस्त परीक्षाएं ऑनलाइन होगी। बीई पंचम और सप्तम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं एक सितम्बर से शुरू हो गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32gSS9Z
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment