जोधपुर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन ट्रेन आज से, देश में 80 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. रेलवे मंत्रालय की ओर से शनिवार से देश में 40 जोड़ी (80) ट्रेनों के संचालन शुरू किया जा रहा है। इससे जोधपुर से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को शनिवार से सितम्बर से प्रतिदिन दिल्ली के लिए ट्रेन मिलेगी।

रेलवे की ओर से अनलॉक में चालू की गई स्पेशल ट्रेनों के लिए यह दूसरे फेज के लिए ट्रेनों की घोषणा की गई है। जोधपुर को एक ट्रेन दिल्ली के लिए मिली है। गाड़ी संख्या 02481/82 जोधपुर से दिल्ली के लिए चलेगी। कोरोना महामारी को देखते हुए रेलवे ने 22 मार्च के बाद देश में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इसके बाद 1 जून से अनलॉक में स्पेशल यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। अब दूसरे फेज में 12 सितम्बर से 80 ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

बैंग्लुरु के लिए भी ट्रेन
वहीं जोधपुरवासियों को लॉकडाउन के बाद दक्षिण को जोडऩे वाली ट्रेन भी मिलेगी। सूची के अनुसार दूसरी ट्रेन बीकानेर से यशवंतपुर के लिए है। जो वाया जोधपुर होते हुए चलेगी।

आइसीएफ कोच की जगह लगेंगे एलएचबी कोच
जोधपुर. पिछले 7 माह से कोरोना के चलते बंद हुई भारतीय रेलवे अब धीरे-धीरे पटरी पर आना शुरु किया है। रेलवे ने इस बीच अपनी समय सारणी में भी कई बदलाव किए है। रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित जोधपुर बीकानेर-हावड़ा ट्रेन के संचालन व सरंचना में बड़ा परिवर्तन किया है । इससे जोधपुर के लोगों को हावड़ा के लिए सप्ताह में एक दिन कम ट्रेन मिलेगी। पहले जहां जोधपुर से सातों दिन हावड़ा के लिए ट्रेन थी, वहीं अब जोधपुर को सप्ताह में 6 दिन हावड़ा के लिए ट्रेन मिलेगी।

जिसमें अब 4 दिन जोधपुर-हावड़ा व 2 दिन बाड़मेर-हावड़ा मिलेगी।वर्तमान में यह ट्रेन 12ड्डद्वश्च;07/8 नम्बर से आधी ट्रेन जोधपुर से व 22ड्डद्वश्च;07/8 नम्बर से आधी ट्रेन बीकानेर से चलती है, जो मेड़ता रोड स्टेशन पर एक होकर आगे जाती है। ट्रेन को मेड़ता रोड में कनेक्ट करने के चलते गाड़ी को अधिक समय लगता है । अब रेलवे ने इस ट्रेन को सप्ताह में 4 दिन जोधपुर व ड्डद्वश्च; दिन बीकानेर से चलाने का फैसला किया है, इससे अब पूरी ट्रेन सीधे जोधपुर और बीकानेर जा सकेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kc2oRG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment