जोधपुर में साढ़े 4 हजार कोरोना संक्रमित ले रहे घर व अस्पताल में उपचार, 460 नए पॉजिटिव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना अनकंट्रोल होता जा रहा है। जोधपुर में सोमवार को भाजपा व कर्मचारी नेता समेत ९ की मौत हो गई और ४६० नए रोगी सामने आए हैं। संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों से पूरा शहर हिल गया है। मृतकों में भाजपा नेता गोपाल सुराणा और कर्मचारी नेता कृष्ण मुरारी शर्मा भी शामिल है। प्रशासन और चिकित्सा विभाग कोरोना पर लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हो रहा है। जितनी संख्या आ रही है, उससे ज्यादा संक्रमित सरकारी रिकॉर्ड में है। सरकार की ओर से लगातार कोरोना छिपाने का सिलसिला जारी है।

महात्मा गांधी अस्पताल में जूनी बागर चौक निवासी अशोक कुमार सैन (५८) , पावटा निवासी गोपाल राज (६८), महामंदिर निवासी किशनचंद (७०), न्यू पॉवर हाउस निवासी शांति देवी (८८), एमडीएम अस्पताल में धवा निवासी राकेश (२६ ), बोड़ों की घाटी फतेहपोल निवासी कर्मचारी नेता कृष्ण मुरारी शर्मा (५५), जोधपुर निवासी किशनलाल पारीक (७५) और महादेव नगर पावटा सी रोड ललित जैन (४३ ) की कोरोना से मौत हो गई। तापी बावड़ी निवासी बालमुकुंद जोशी (८४) की भी मौत हो गई। जोधपुर में अब तक १७९२६ रोगी पॉजिटिव और २६५ की मौत हो चुकी हैं। वहीं सोमवार को २१० रोगी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।

वरिष्ठ भाजपा नेता सुराणा के निधन पर भाजपा में शोक की लहर
भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल सुराणा का भी कोरोना से निधन हो गया। सुराणा पिछले 40 वर्षो से भाजपा के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। विशेषकर लोकसभा व विधानसभा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी व भाजपा के जिला महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर पार्टी की सक्रिय रूप से कार्य करते थे।

जल शक्ति केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश, विधायक सूर्यकान्ता व्यास, उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व महापौर घनश्याम औझा, प्रदेश प्रमुख, ग्रन्थालय निर्माण प्रदेश प्रकल्प प्रमुख राजेन्द्र बोराणा, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, पूर्व मंत्री शंभूसिंह खेतासर, पूर्व मंत्री मोहन मेघवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने शोक जताया।

कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने वाले कृष्ण मुरारी नहीं रहे
कर्मचारियों की आवाज सरकार तक बुलंद रूप से पहुंचाने वाले कर्मचारी नेता कृष्ण मुरारी शर्मा का भी एमडीएम अस्पताल में सोमवार को कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन के बाद जोधपुर के कर्मचारी संघों में शोक की लहर दौड़ गई। शर्मा लंबे समय से अपने स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में वर्क फ्रॉम कार्यप्रणाली अपनाने की पैरवी कर रहे थे। कोरोनाकाल में कई लोगों को उन्होंने नि:शुल्क काढ़ा पिलाने के लिए अपनी सेवाएं दी। कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष शंभूसिंह मेड़तिया ने कहा कि शर्मा ने 30 साल से कर्मचारियों की अतुलनीय सेवाएं की है। कर्मचारी जगत में सदैव उनको याद किया जाएगा। शारीरिक शिक्षक नेता बक्साराम चौधरी, राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ के जिलाध्यक्ष तरूण चितारा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दीं।

जोधपुरवासियों के प्रमुख आस्था स्थल रातानाडा गणेश मंदिर के पुजारी कृष्ण मुरारी शर्मा के निधन की सूचना से मंदिर से जुड़े हजारों श्रद्धालुओं में शोक की लहर छा गई। करीब एक सप्ताह पूर्व ही अनलॉक-4 के अन्तर्गत मंदिरों को पुन: दर्शनार्थियों के लिए खोलने की घोषणा के बाद से तैयारियों में भी जुटे हुए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c02clK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment