3 महीने का रहा चौमासा, मानसून लौटना शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. दक्षिणी पश्चिमी मानसून सोमवार से पीछे हटना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान व पंजाब के पश्चिमी हिस्से से मानसून के लौटने की घोषणा की। राजस्थान में जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के अधिकांश हिस्सों से मानसूनी नमी चली गई है। अगले दो-तीन दिन में पश्चिमी राजस्थान के अन्य हिस्सों से भी मानसून विदाई की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। मानसून प्रदेश में 24 जून को आया था। 25 जून को 27 जिलों को कवर किया और अगले दिन पूरे प्रदेश में छा गया। इस बार चौमासा करीब तीन महीने का रहा। पिछले दो सालों 2019 व 2018 को छोड़ दें तो आठ साल में यह पहला मौका है जबकि मानसून देरी से गया है। पिछले साल 9 अक्टूबर और 2018 में 29 सितम्बर को पीछे हटना शुरू हुआ था।

प्रदेश में 8 प्रतिशत अधिक बारिश
इस साल अब तक प्रदेश में मानसून की 8 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। पश्चिमी राजस्थान में 27 प्रतिशत अधिक बारिश वहीं पूर्वी राजस्थान में दो प्रतिशत कम बरसात है। इस साल पश्चिमी राजस्थान में मानसून की अधिक मेहर रही। सर्वाधिक बरसात जोधपुर में हुई है जहां औसत से 60 प्रतिशत अधिक पानी बरसा। प्रदेश में एक जून से लेकर तीस सितम्बर तक बारिश का औसत करीब 410.50 मिलीमीटर है। अब तक 443.8 मिमी बारिश हुई है।

अब तक सर्वाधिक बरसात वाले 5 जिले
जिला --------औसत बरसात ----बरसात हुई -----अधिक बरसात (प्रतिशत में)
जोधपुर--------274.9 --------438.7 -------- 60
जैसलमेर ------160.9 ------251.8--------57
जालोर --------383--------550.7 -------- 44
डूंगरपुर --------615.6 --------867.8 --------41
चूरू --------311.4 --------397.7 -------- 28

अब तक सर्वाधिक कम बरसात वाले 5 जिले
जिला --------औसत बरसात ----बरसात हुई ----कम बरसात (प्रतिशत में)
धौलपुर --------600.4 --------391.3 --------35
बूंदी --------623.3 --------442.7 --------29
अलवर --------549.3 --------395.7 --------28
टोंक --------552.1 --------422.3 --------24
झुंझनूं--------402.1 --------313.3 --------22

पिछले 10 साल में कब आया, कब गया मानसून
वर्ष --------मानसून प्रवेश--पूरे प्रदेश में छाया--पश्चिमी राजस्थान से विदाई--पूरे प्रदेश से विदाई
2019--------4 जुलाई --------18 जुलाई -------- 9 अक्टूबर --------11 अक्टूबर
2018--------27 जून --------29 जून --------29 सितम्बर -------- 1 अक्टूबर
2017--------27 जून --------2 जुलाई --------15 सितम्बर -------- 11 अक्टूबर
2016--------22 जून -------- 5 जुलाई -------- 15 सितम्बर -------- 12 अक्टूबर
2015--------24 जून -------- 26 जून -------- 4 सितम्बर -------- 29 सितम्बर
2014--------3 जुलाई -------- 17 जुलाई-------- 23 सितम्बर-------- 28 सितम्बर
2013--------15 जून -------- 16 जून -------- 19 सितम्बर -------- 17 अक्टूबर
2012-------- 5 जुलाई-------- 11 जुलाई-------- 24 सितम्बर-------- 26 सितम्बर
2011--------23 जून -------- 15 जुलाई -------- 23 सितम्बर-------- 29 सितम्बर
2010-------- 3 जुलाई -------- 6 जुलाई -------- 27 सितम्बर -------- 28 सितम्बर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mWnupn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment