जोधपुर में 36 परीक्षा केंद्रों पर 13413 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मेडिकल सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) का नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-2020) रविवार को होगा। जोधपुर में 36 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार 413 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कोविड-19 जैसे लक्षण पाए आने पर अभ्यर्थियों को प्रत्येक परीक्षा केंद्र में बने आइसोलेशन कक्ष में बैठाया जाएगा। सबसे ज्यादा 1200 अभ्यर्थी व्यास कैंपस में बने केंद्र में नीट देंगे। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से 100 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।

चार ग्रुप में देंगे प्रवेश
एनटीए ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर चार वर्ग में बांटकर प्रवेश देने की व्यवस्था की है। पहले वर्ग के अभ्यर्थियों को सुबह 11 से 11.40, दूसरे वर्ग के अभ्यर्थियों को 11.40 से दोपहर 12.20 बजे, तीसरे वर्ग के अभ्यर्थियों को दोपहर 12.20 दोपहर एक बजे और चौथे वर्ग के अभ्यर्थियों को एक से दोपहर 1.20 बजे तक प्रवेश मिलेगा। दोपहर डेढ़ बजे बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

मास्क-पैन केंद्र पर मिलेगा
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अलग से मास्क और काली स्याही वाला बॉल पाइंट पैन दिया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन होगी। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं।

जूतों नहीं, स्लिपर या सैंडल पहनें
- प्रवेश पत्र पर फोटो लगाकर एक अतिरिक्त फोटो के साथ आएं जो परीक्षा केंद्र में उपस्थिति पंजिका पर लगाना है।
- अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑरिजनल आइडी प्रुफ साथ लाना है। साथ में सेनेटाइजर की छोटी बोतल लानी है।
- परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होगी। अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ लाएंगे।
- परीक्षा केंद्रों पर जूतों की अनुमति नहीं है। स्लीपर या सैंडन पहनें।
- ज्वैलरी, घड़ी सहित अन्य इलेक्ट्रोनिक डिवाइस साथ नहीं लाएं।
- अभ्यर्थियों को छह फीट दूरी की पालना करते हुए एक-एक कर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर मार्र्किंग की गई है।
- परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर तापमान मापा जाएगा। 99.4 डिग्री फॉरेनाइट से अधिक होने पर आइसोलेशन कक्ष में भेजा जाएगा। इसके बाद परीक्षार्थी की अन्य जांच होगी।
- बैठक व्यवस्था भी निश्चित दूरी के अनुसार की गई है। परीक्षा खत्म होने पर एक-एक करके पंक्ति से बाहर निकलेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ishTVb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment