जोधपुर. जोधपुर में कोरोना का कहर जारी है। सरकार की स्टेट रिपोर्ट में जोधपुर में बुधवार को 201 संक्रमित बताए गए, लेकिन सच्चाई ये हैं कि जोधपुर में 266 संक्रमित आए हैं और महात्मा गांधी अस्पताल में 2 मरीजों की मौत हो गई।
महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती गांधीनगर माता का थान निवासी देवानंद (49 ) और महामंदिर निवासी अजीतसिंह (59) की मौत हो गई। दोनों की मौत में निमोनिया भी बीमारी में जोड़ा गया है। जबकि स्टेट ने इस दिन केवल जोधपुर में एक ही मौत बताई हैं। इसी तरह हर रोज स्टेट की रिपोर्ट में जोधपुर के लोकल आंकड़े गलत पेश कर बताए जा रहे हैं। जोधपुर में अब तक 13282 मरीज संक्रमित सामने आए हैं और 180 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
पुलिस निरीक्षक के भी संक्रमित होने की सूचना
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के एक निरीक्षक भी संक्रमित होने की सूचना है। वहीं 3 चिकित्सक व एक पशु चिकित्सक भी संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-2709
पॉजिटिव से नेगेटिव-10394
डिस्चार्ज-103
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hTfWRv
0 comments:
Post a Comment