बाजार में तेल का खेल, पैकेज्ड बोतल में 100 से 300 एमएल तेल कम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गजेन्द्र सिंह दहिया/जोधपुर. सुपर मार्केट और बाजार में किराणा स्टोर पर मिलने वाले पैकेज्ड खाद्य तेल में तेल की मात्रा पैकेजिंग में अंकित मात्रा से कम पाई गई है। एक लीटर खाद्य तेल में 90 से 100 मिलीमीटर, दो लीटर खाद्य तेल में 150 से 200 मिली और पांच लीटर के जरिकन में 300 मिलीमीटर (एमएल) तक तेल कम आ रहा है। राजस्थान पत्रिका ने मंगलवार को मंडोर मण्डी और आसपास के किराणा स्टोर पर पैकेज्ड खाद्य तेल की जांच की तो बाजार में उपलब्ध 50 फीसदी से अधिक ब्राण्ड में खाद्य तेल कम मिला।

एक लीटर खाद्य तेल में ज्यादा नुकसान
एक लीटर की बोतल में बिक रहे खाद्य तेल में ग्राहकों को सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। एक लीटर का अर्थ 910 ग्राम होता है। बोतल का 15 से 20 ग्राम जोडऩे पर एक लीटर की बोतल का वजन 930 ग्राम के आसपास होना चाहिए, लेकिन पत्रिका की ओर से चार-पांच ब्राण्ड की बोतलों वजन किया गया उसमें से पचास फीसदी का वजन 800 से 850 ग्राम तक ही आया।

ग्रामीण अधिक ठगे जा रहे
ग्रामीण तबकों में सस्ते के नाम पर स्थानीय ब्राण्ड चलते हैं। गांवों में एक लीटर और दो लीटर की बोतल अधिक बिकती है। ऐसे में सर्वाधिक नुकसान ग्रामीणों को हो रहा है।

किस ब्राण्ड में कम मिली खाद्य तेल की मात्रा
- भीलवाड़ा से पैक होकर आए ब्राण्ड में एक लीटर खाद्य तेल की बोतल का वजन 804 ग्राम ही था।
- आसोप से आए 400 मिली बोतल के ब्राण्ड में 50 एमएल तेल कम।
- ब्यावर से पैक 5 लीटर के जरिकन में 350 ग्राम तक तेल कम मिला। पैकेज्र्स ने चालाकी यहां तक कर दी कि पांच लीटर के जरिकन में तेल की मात्रा 3 लीटर बताकर 1.5 लीटर मुफ्त में देने का अंकित किया हुआ है
- जोधपुर में बने तीन ब्राण्ड का वजन क्रमश: 917, 915 और 925 ग्राम मिला जो थोड़ा कम था।
- राष्ट्रीय ब्राण्ड के एक लीटर खाद्य तेल की बोतल का वजन 933 ग्राम आया।

यह गलत है, हम कार्यवाही करेंगे
प्रदेश में अगर तय मानकों से कम खाद्य तेल की मात्रा बेची जा रही है तो यह गलत है। हम शीघ्र इसकी जांच करके छापेमारी करवाएंगे।
-चंदीराम जसवानी, डिप्टी कंट्रोलर, विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ जयपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2E3UTNj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment