जोधपुर में कोरोना से एक दिन में सर्वाधिक 10 मौतें, 320 नए रोगी मिले, बीते 5 दिन में 21 लोगों की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण रफ्तार के साथ लोगों की जान भी लेने लगा है। एम्स,महात्मा गांधी अस्पताल और मथुरादास माथुर अस्पताल में शनिवार को 10 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, ये मौतें अब तक एक दिन की सर्वाधिक कोरोना मौतें हैं। वहीं 320 नए संक्रमित मरीज सामने आए। सितंबर माह के बीते पांच दिनों में जोधपुर में 21 कोरोना संक्रमित लोग दम तोड़ चुके हैं। स्टेट की रिपोर्ट में शनिवार को 205 संक्रमित बताए गए और 3 मरीजों की मौत बताई गई, जो जानकारी किसी प्रकार से सही नहीं है।
महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती मसूरिया निवासी किशनलाल (60 ), जालोरी गेट निवासी रामी देवी (65 ), मंडोरिया गेट महामंदिर मानसागर जीत कंवर ( 47), बनाड़ निवासी भगवती प्रसाद (70 ), कबीर नगर निवासी अल्लाहनूर (71 ) और आई जी नगर बिलाड़ा निवासी गंगा देवी ( 65) की कोरोना से मौत हो गई। वहीं एम्स में विनायक विहार झंवर रोड निवासी सुखदेव पुरोहित ( 74) और नाजर जी की बावड़ी जालोरी गेट के अंदर निवासी रामेश्वर प्रसाद ( 66)की भी कोरोना से मौत हो गई। मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती हनुमान जी भाकरी निवासी देवीलाल प्रजापत ( 50) की कोरोना से मौत हो गई। एक अज्ञात कोरोना संक्रमित की भी मौत हो गई। हालांकि मृतकों के मृत्यु रिकॉर्ड में अन्य बीमारी भी जोड़ी गई है। जोधपुर में अब तक 14172 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 199 मरीजों की मौत हो चुकी हंै। वहीं शनिवार को 220 मरीज डिस्चार्ज हो गए। वर्तमान में कोरोना के 3090 मरीज उपचार ले रहे हैं।

ढाई साल की बच्ची की मौत, अंतिम रिपोर्ट आई नेगेटिव

मथुरादास माथुर अस्पताल के जनाना विंग में ढाई वर्षीय बच्ची की शनिवार को मौत हो गई। शिप हाउस निवासी बच्ची की अंतिम रिपोर्ट नेगेटिव आने के कारण अस्पताल प्रशासन ने मौत को कोरोना मौत में नहीं जोड़ा है। उल्लेखनीय हैं कि कोरोना दस दिन तक शरीर में रहता है। लेकिन रिपोर्ट अंतिम समय में नेगेटिव आने के कारण अस्पताल ने मौत को पॉजिटिव डेथ नहीं माना। गत सोमवार को उम्मेद अस्पताल से बच्ची एमडीएम अस्पताल रैफर हुई थी।

कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-3090
पॉजिटिव से नेगेटिव-10884

डिस्चार्ज-10883
कुल मौतें-199



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R1TZ6I
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment