007 गैंग का बदमाश मोटरसाइकिल चोरी में गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराने वाले गिरोह के दो जनों को गिरफ्तार कर तीन मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपियों में 007 गैंग का एक युवक भी शामिल है।

थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि वारदातों पर रोकथाम के लिए चल रही विशेष गश्त के दौरान ूलत: जैसलमेर जिले में भणियाणा के नरसिंहपुरा हाल चौहाबो सेक्टर 17 निवासी किशन भील को बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर पकड़ा गया। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली। उसने मोटरसाइकिल चुराने के बाद हेमसिंह को बेचना कबूल किया। एेसे में देचू थानान्तर्गत सेतरावा के पास जैतसर निवासी हेमसिंह पुत्र अर्जुनसिंह को भी हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में तीनों ने मोटरसाइकिल चोरी में लिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों की निशानदेही से चोरी की एक-एक मोटरसाइकिल और बरामद की। इस पर किशन (32) पुत्र कालूराम भील व हेमसिंह (23) पुत्र अर्जुनसिंह को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में एएसआइ उम्मेदसिंह, हेड कांस्टेबल विजयादेवी आदि शामिल थे।

टोल नाके पर फायरिंग में शामिल था आरोपी
आरोपी किशन के खिलाफ फलसूण्ड थाने में हत्या का प्रयास व देचू थाने में मारपीट के मामले दर्ज हैं। वहीं, हेमसिंह के खिलाफ पुलिस स्टेशन देचू में लूट का एक, शास्त्रीनगर में दो व रातानाडा में अपहरण का एक, राजीव गांधी नगर में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं, नेतड़ा टोल नाके पर फायरिंग के संबंध में करवड़ थाने में मामला दर्ज है। वह 007 गैंग का साथी भी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35VEarb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment