जोधपुर।
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) कोविड-19 के चलते हस्तशिल्प क्षेत्र में नए वर्कफोर्स के रूप में नए उद्यमियों को तैयार करने के प्रयास में नया कदम उठाया है। इपीसीएच अब नए उद्यमियों को ऑनलाइन माध्यम से सर्टिफि केट कोर्स इन हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्ट मैनेजमेंट (चेम्स) कार्यक्रम की पढ़ाई कराएगा। जो उम्मीदवार हस्तशिल्प को अपना व्यवसाय बनाना चाहते है, वे इस पाठ्यक्रम का उपयोग अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में उपयोग करेंगे । इस पाठ्यक्रम को विभिन्न सत्रों में बांटा जाएगा। जिससे सभी छात्र अपने समयानुसार इस पाठ्यक्रम से जुड़ पाएंगे। अभी तक हस्तशिल्प निर्यातकों को कुशल युवा वर्कफोर्स पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती थी। अब निर्यातकों को इस वर्कफोर्स का लाभ मिल सकेगा, ये विद्यार्थी इस क्षेत्र में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर निर्यातकों को निर्यात को बढ़ाने में अपना सहयोग दे पाएंगे।
--
परामर्श सत्र में 55 ने ली जानकारी
इपीसीएच ने कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार के लिए रविवार को परामर्श सत्र का आयोजन किया। परामर्श सत्र में 55 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन जुडकऱ चेम्स के पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी ली। चेम्स की डीन सुश्री रीता नाहटा ने सभी पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाने वाले विषयों, उसके समय तथा विषयों को पढ़ाने वाली फेकल्टी के बारे में बताय।
---
भविष्य में इस कोर्स को सफ लतापूर्वक करने के बाद छात्र हस्तशिल्प निर्यात को अपना व्यवसाय भी बना सकते है। हस्तशिल्प क्षेत्र को बढ़ाने में अपना योगदान करेंग,े जिससे भारतीय हस्तशिल्प निर्यात नई उंचाइयों को छुएगा।
राकेशकुमार, महानिदेशक
इपीसीएच, नई दिल्ली
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gQdlY8
0 comments:
Post a Comment