HANDICRAFT-- देश के हैण्डीक्राफ्ट-हैण्डलूम निर्यात में 63 प्रतिशत की गिरावट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

अनलॉक में हालांकि औद्योगिक उत्पादन शुरू हो गया है, लेकिन इसे रफ्तार नहीं मिल पाई है । इंडस्ट्री में जबरदस्त लेबर संकट है। उद्यमी क्षमता का आधा ही मुश्किल से उपयोग कर पा रहे हैं। इससे जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों पर विपरीत असर हो रहा है। हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों के पास हालांकि अब ऑर्डर तो आ रहे है लेकिन लेबर की कमी के कारण अभी जितना उत्पादन हो रहा है, उसी के अनुसार ही वे ऑर्डर स्वीकार कर रहे है। अब निर्यातक नए ऑर्डर की डिलीवरी के लिए बायरों से अधिक समय की मांग कर रहे है । जोधपुर के निर्यातकों का तर्क है कि विदेशी बायर्स से रिश्ते खराब नहीं करने है। निर्यातक कहते है कि ज्यों ज्यों उत्पादन तेजी पकड़ेगा वैसे वैसे डिलीवरी की समय सीमा भी घटाते रहेंगे ।

----

तीन माह में गिरा है हैण्डीक्राफ्ट निर्यात

देश में निर्यात में 63 प्रतिशत की गिरावट

अवधि--------- निर्यात करोड़ रुपयों में

- अप्रेल-जून 2019 --- 29008.41 करोड़ रुपए

- अप्रेल-जून 2020 --- 10955.42 करोड़ रुपए

- इस वर्ष अप्रेल से जून के बीच गत वर्ष इस अवधि की तुलना में 18052.99 करोड़ रुपए कम निर्यात हुआ। यानि इस अवधि में देश के हैण्डीक्राफ्ट व हैण्डलूम के कुल निर्यात में 62.23 प्रतिशत गिरावट आई।

-----

जोधपुर में भी गिरा निर्यात

अवधि-------- निर्यात करोड़ रुपयों में

- अप्रेल से जून 2019 -- 498 करोड़ रुपए

- अप्रेल से जून 2020 -- 356 करोड़ रुपए

- जोधपुर से होने वाले हैण्डीक्राफ्ट निर्यात में इस बार अप्रेल से जून के बीच गत वर्ष इस अवधि की तुलना में 142 करोड़ रुपयों की गिरावट आई।

---------

लेबर की कमी के कारण इंडस्ट्री क्षमता का आधा ही उपयोग कर पा रही है। श्रमिक संकट का मुकाबला मॉडर्नाइजेशन से कुछ हद तक हो सकता है लेकिन इसमें भारी निवेश के साथ लंबा समय लगेगा।

डॉ भरत दिनेश, अध्यक्ष

जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन

------

इंडस्ट्री में लेबर का भारी संकट है। कोविड से पहले निर्यात यूनिट में साढ़े पांच सौ से अधिक श्रमिक काम करते थे और अब महज 80 मजदूरों से ही काम चलाया जा रहा है। ऐसे में उत्पादन के अनुसार ही विदेशी बायर्स से ऑर्डर स्वीकार किए जा रहे हैं।

महेन्द्र छाजेड, उपाध्यक्ष

जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन

--

अमरीका, यूरोप समेत विश्व के अधिकतर देशों से ऑर्डर आ रहे हैं, लेकिन उत्पादन नहीं हो पा रहा। ऑर्डर पूरे करने में दिक्कतें आ रही है। फि लहाल निर्यातक वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। प्रोडक्शन लाइन पूरी करना मुश्किल हो रहा है ।

मनीष झंवर, हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक

---



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33Dl6MX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment