जोधपुर।
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसान 5 अगस्त से तहसील मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरनों से पहले जनप्रतिनिधियों को किसानों की समस्याओं से अवगत करवा रहे है। संघ के नेतृत्व में किसानों के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत रविवार को जिले में बालेसर, मंडोर व लूणी तहसील की बैठकें हुई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर व लूणी विधायक महेंद्रसिंह विश्नोई के आवास पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपे।सांकेतिक प्रदर्शन व ज्ञापन के दौरान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मानकराम परिहार, जिलाध्यक्ष नरेश व्यास, प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामनारायण जांगू, जिला उपाध्यक्ष गोरधनराम सियाग, नत्थाराम रिणवा, जिलामंत्री ओमप्रकाश विश्नोई सहित तहसीलों के प्रमुख कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।
---
होटलों में बैठी सरकार शासन कार्य सुचारु रखने का दावा कर रही है लेकिन बिना किसी लिखित आदेश के कृषि विद्युत अनुदान पर लगाई रोक को हटाने का निर्णय भी नहीं ले पा रही है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी कोरोना की आड़ में किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। किसान आंदोलन नहीं चाहते लेकिन शासन की हठधर्मिता के चलते 5 अगस्त से आंदोलन को मजबूर हो रहे है।
तुलछाराम सिंवर, प्रांत प्रचार प्रमुख
भारतीय किसान संघ, जोधपुर प्रांत
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gnoXBp
0 comments:
Post a Comment