जोधपुर।
जिले में किसान आन्दोलन के छठे दिन सोमवार को भी शासन व प्रशासन की किसानों के प्रति बेरुखी जारी रही। इससे अभी तक खेती में लगे किसानों में आक्रोश बढ़ गया और सैंकड़ों की संख्या में ट्रेक्टरों सहित हजारों किसानों ने तहसील मुख्यालयों पर चल रहे धरना स्थलों की ओर कूच किया।
संघ के जिलाध्यक्ष नरेश व्यास, संभाग प्रतिनिधि राजेन्द्र व्यास आदि के नेतृत्व में फ लोदी में एका चौराहा पर पड़ाव के दौरान किसानों ने भगवान महादेव का जलाभिषेक कर सरकारी नीतियों के किसान हित में बदलाव व अच्छी फ सलों की कामना की। बापिणी तहसील मुख्यालय पर 300 से अधिक ट्रेक्टरों सहित सैंकड़ों किसान धरने में शामिल हुए। इसके अलावा जिले के ओसियां, देचू, लोहावट, तिंवरी, बिलाड़ा, बालेसर व बावड़ी तहसील मुख्यालयों पर भी धरने जारी रहे।
-----
कल जीरा मंडी सहित अन्य मंडिया रहेगी बंद
जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में जोधपुर जीरा मंडी, बासनी अनाज मंडी, फ लोदी अनाज मंडी, ओसियां अनाज मंडियों के व्यापार संघों ने बुधवार को मंडियां बंद रखने की घोषणा की। जीरा मंडी अध्यक्ष पुरुषोत्तम मूंदड़ा ने बताया कि भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को जीरा मंडी में खुली बोली नीलामी से व्यापार नहीं होगा व कृषि जिंसों की बोली बंद रहेगी।
-----
सरकार की हठधर्मिता जारी है। अब तक खेती में लगे हजारों किसान विभिन्न तहसीलों पर चल रहे धरनों में सैंकड़ों ट्रेक्टरों सहित आंदोलन में शामिल हुए है। क्षेत्र की विभिन्न मंडियों ने भी बुधवार को व्यापार बंद रख आंदोलन का समर्थन किया है।
तुलछाराम सिंवर ,प्रांत प्रचार प्रमुख
भारतीय किसान संघ जोधपुर प्रान्त
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31ChVTk
0 comments:
Post a Comment