आठ माह के पुत्र को छोड़ मां फंदे पर लटकी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
प्रतापनगर थानान्तर्गत चानणा भाखर के अशोक नगर स्थित मकान में शुक्रवार शाम एक महिला अपने आठ माह के पुत्र को छोड़ फंदे पर लटक गई। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन महिला अपने पति से मनमुटाव के चलते कई दिनों से पीहर में रह रही थी।

उप निरीक्षक हरिसिंह ने बताया कि अशोक नगर निवासी पूजा (२२) पत्नी नेमाराम प्रजापत ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शाम चार बजे चाय पीने के बाद वह प्रथम मंजिल पर कमरे में गई थी। छोटा भाई विष्णु भी सोने के लिए कमरे में चला गया। विष्णु शाम पांच बजे उठा तो बहन को प्रथम मंजिल स्थित लॉबी में फंदे पर लटका पाया। उसके चिल्लाने पर आस-पास के लोग और फिर परिजन भी वहां आ गए। एसीपी नीरज शर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे।
एफएसएल जांच के बाद शव नीचे उतरवाकर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

पुलिस का कहना है कि मृतका की शादी १८ मई २०१३ को नेमाराम से हुई थी। उसके डेढ़ वर्ष की एक पुत्री व आठ माह की एक पुत्र है। वह पति से मनमुटाव के कारण कई दिनों से पिता भगवानाराम के घर रह रही थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l74Udc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment