ऱामदेवरा मेला स्थगित फिर भी नहीं थम रहा आस्था का ज्वार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

.जोधपुर. जैसलमेर जिले के रामदेवरा में लोकदेवता बाबा रामदेव के समाधि मंदिर एवं मसूरिया स्थित बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ के समाधि मंदिर में दर्शनार्थियों का प्रवेश पूरी तरह बंद होने के बावजूद शीश नवाने के लिए देश के कोने कोने से जातरुओं के पहुंचने का क्रम लगातार बढ़ता जा रहा है। लोकदेवता बाबा रामदेव का प्राकट्य दिवस भाद्रपद शुक्ल द्वितीया इस बार 20 अगस्त को मनाई जाएगी। हर वर्ष बाबा के प्राकट्य दिवस को होने वाले मेले में गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित राजस्थान के कोने-कोने से पैदल भक्तों के साथ साइकिलों, दुपहिया वाहनों, ट्रेक्टरों, बसों व अन्य साधनों से जातरू जोधपुर पहुंचते है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण राज्य सरकार के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों के प्रवेश द्वार भक्तों के लिए बंद होने और रामदेवरा मेला स्थगित होने के बावजूद बाबा के भक्तों के पहुंचने का क्रम लगातार जारी है। बाबा के जातरू मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर ही शीश नवाकर मनौतियां मांगने पहुंच रहे है तो कई मनौतियों के पूरा होने पर आभार जताने भी पहुंच रहे है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ir0b3Z
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment