इस बार जोधपुर में नहीं होगा वीकेंड लॉकडाउन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कोविड-19 संक्रमण के कारण पिछले सप्ताह से शुरू किए गए वीकेंड लॉकडाउन के लिए इस सप्ताह आदेश जारी नहीं हुए हैं। जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह के अनुसार अब तक की समीक्षा और मिले फीडबैक के आधार पर इस सप्ताह आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

दरअसल, पिछले सप्ताह शनिवार-रविवार दो दिन का यातायात आवागमन पूरी तरह से बंद कर लॉकडाउन किया गया था। यह कोविड केस की बढ़ती संख्या और संक्रमण प्रतिशत बढऩे के कारण था। पिछले बार सिर्फ दो दिन के लिए ही आदेश जारी किए गए थे, इस सप्ताह अब तक कोई आदेश नहीं निकाले गए हैं। अगले वीकेंड पुन: लॉकडाउन होता है या नहीं यह तब समीक्षा करने के बाद तय किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस भी हो सकता है कारण

एक कारण यह भी माना जा रहा है कि इस बार शनिवार को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस है, इसलिए भी लॉकडाउन के आदेश जारी नहीं हुए हैं। हालांकि बड़े स्तर पर कार्यक्रम नहीं होंगे। लेकिन जिला स्तरीय कार्यक्रम गाइड लाइन के अनुसार करवाया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PLUFg2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment