आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब बच्चों को घर जाकर सिखाएंगी आखर ज्ञान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना के चलते पिछले करीब चार माह से जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र बंद है। ऐसे में केन्द्र पर आने वाले तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को दी जाने वाली स्कूल पूर्व शिक्षा भी बंद है। जिसको देखते हुए अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केन्द्र पर आने वाले बच्चों के घर जाकर उन्हें स्कूल पूर्व शिक्षा देनी होगी। जिससे की बच्चे घर पर रहते हुए भी आखर ज्ञान सीख सके।

इसको लेकर जूम एप के जरिए प्रदेश के सभी जिलों से दो-दो महिला पर्यवेक्षकों को नई ईसीई सामग्री (आयु अनुरूप वर्कबुक, आंकलन प्रपत्र व टैक्सट बुक) तथा बच्चों के अभिभावकों के लिए तैयार की गई ईसीई-ई-लर्निंग सामग्री का प्रशिक्षण दिया गया। जिसे उन्होंने आगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सिखाया।

बच्चों के परिजनों की लेंगे मदद, बनाएंगे वाट्सअप ग्रुप
बच्चों का निर्धारित पुस्तक से सिखाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के परिजनों की भी मदद लेगी। जिन्हें बुक के जरिए बच्चों को आगे किया सिखाना है इसके लिए बताएंगी तथा जिन अभिभावकों के पास स्मार्टफोन है। उनके मोबाइल नम्बर लेकर एक ग्रुप बनाएगी तथा उस ग्रुप में बच्चों को सिखाने संबंधित सामग्री सेंड करेगी। जिससे की बच्चों को सिखाने में परिजन भी मदद कर सके। जिन परिजनों के पास स्मार्टफोन नहीं है। उनके घर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जाएगी तथा बच्चों को निर्धारित बुक के जरिए पढ़ाएंगी।

केन्द्र पर आने वाले बच्चों की संख्या 37 हजार से ज्यादा
जोधपुर शहर सहित जिले भर में 2541 केन्द्र हैं। जहां 37 हजार 614 बच्चे पंजीकृत है। जोधपुर शहर के 205 केन्द्रों पर 3509 बच्चे पंजीकृत है। इसी तरह मंडोर ब्लॉक के 167 केन्द्रों पर 2140 बच्चे, लूणी ब्लॉक के 254 केन्द्रों पर 3836 बच्चे, ओसियां ब्लॉक के 211 केन्द्रों पर 2823 बच्चे, बावड़ी ब्लॉक के 127 केन्द्रों पर 2470 बच्चे, तिवरी ब्लॉक के 233 केन्द्रों पर 3232 बच्चे, बिलाड़ा ब्लॉक के 172 केन्द्रों पर 2476 बच्चे, भोपालगढ़ ब्लॉक के 289 केन्द्रों पर 3302 बच्चे, फलौदी ब्लॉक के 240 केन्द्रों पर 4664 बच्चे, बाप ब्लॉक के 171 केन्द्रों पर 2768 बच्चे, शेरगढ़ ब्लॉक के 188 केन्द्रों पर 2940 बच्चे, बालेसर ब्लॉक के 284 केन्द्रों पर 3454 बच्चे पंजीकृत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ikxLbU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment