पत्नी पर संदेह करने वाले पति ने नाबालिग पुत्रियों को दिखाए अश्लील वीडियो दिखाए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बासनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग पुत्रियों को अश्लील वीडियो दिखाए। पत्नी ने बासनी थाने में पति के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि वह अपनी पत्नी पर संदेह करता है और उसी के चलते पुत्रियों को अश्लील वीडियो दिखा रहा था।

थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह के अनुसार प्रकरण में महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ व महिला लैंगिक अपराध से बालकों की रोकथाम की धाराओं में पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि लॉक डाउन के दौरान से पति खुद की दोनों नाबालिग पुत्रियों को मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखा रहा है। महिला ने विरोध करना चाहा, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। परेशान होकर पीडि़ता थाने पहुंची और पति के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पीडि़ताओं के बयान के बाद आरोपी को एफआइआर में गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता है। वह अश्लील वीडियो में पत्नी को बताकर पुत्रियों को दिखा रहा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XDgVwZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment