जेएनवीयू में पीजी के परीक्षा आवेदन कल से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के संभाग के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर व पाली में संचालित सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों में बीएड और स्नातकोत्तर सेमेस्टर प्रणाली के छात्रों के लिए सोमवार से एक बार फिर से परीक्षा आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। वंचित रह चुके छात्र छात्राओं का एक सप्ताह का समय और दिया है। इस दौरान एमए, एमकॉम और एमएससी के अलावा बीएड के छात्र छात्राएं भी आवेदन कर पाएंगे। आवेदन ऑनलाइन होगा। दुगुना विलम्ब शुल्क भी लिया जाएगा।

ऑनर्स में प्रवेश प्रक्रिया तय नहीं

जेएनवीयू में स्नातक प्रथम वर्ष के बाद होने वाली ऑनर्स की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर संशय बना हुआ है। लॉकडाउन के कारण स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं नहीं होगी। उन्हें सीधा द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रथम वर्ष की अंकतालिका द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के प्राप्तांकों के आधार पर डिग्री खत्म होने के बाद मिलेगी, जबकि ऑनर्स में प्रवेश प्रथम वर्ष के प्राप्तांकों के जरिए वरियता सूची के आधार पर होता है। जेएनवीयू ने इस बारे में अब तक कोई नीति निर्धारित नहीं की है।

एटीकेटी व ड्यू छात्रों का क्या होगा
विवि में एटीकेटी व ड्यू छात्र भी अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं। स्नातक प्रथम वर्ष में किसी विषय में ड्यू आने पर छात्र द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष में भी नियमित परीक्षा में बैठकर ड्यू विषय को पास कर सकता है। अब जब केवल अंतिम वर्ष की परीक्षा ही ली जानी है तो ड्यू विषय के छात्र-छात्राओं को कैसे डिग्रियां मिलेगी, इस पर विवि की एकेडमिक काउंसिल मौन है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31wuBLw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment