जोधपुर में दोनों नगर निगम में अधिकारियों का बंटवारा, यहां देखिये पूरी सूची ...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
नगर निगम में उत्तर और दक्षिण बनने के बाद पहली बार अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों के कार्यों का विभाजन भी कर दिया गया। कुछ पद जो खाली उनके स्थान पर एक अधिकारी को ही दो स्थानों की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर निगम दक्षिण
वार्ड संख्या 1 से 23 तक के कार्य सुनील व्यास देखेंगे। इसी प्रकार 24 से 37 वार्ड तक के कार्य राहुल गुप्ता देखेंगे। वार्ड संख्या 38 से 59 और 66 में सभी कार्य सुधीर माथुर व वार्ड 60 से 65 व 67 से 80 तक वार्ड के कार्य अधिशासी अभियंता सुरेशचंद्र देखेंगे।

नगर निगम उत्तर

वार्ड संख्या 1 से 5 व 44 से 56 तक के कार्य श्यामलाल चौधरी देखेंगे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 6 से 24 तक के कार्य दीपक गुप्ता, वार्ड संख्या 25 से 43 तक के विकास कार्य संजय माथुर, वार्ड 57 से 80 तक के कार्य संदीप माथुर देखेंगे।

ये अधिकारी रहेंगे कॉमन
मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता के साथ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम देख रहे आलोक माथुर और सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट देख रहे संजय पुरोहित भी दोनों निगम का काम देखेंगे। इसके अलावा विधि शाखा के अधिकारी भी कॉमन रहेंगे। इसी प्रकार निगम दक्षिण व उत्तर में उपायुक्त मुख्यालय कॉमन रूप से आकांक्षा बैरवा रहेगी। ये आदेश दोनों निगम के आयुक्त सुरेश कुमार ओला व रोहिताश्व तोमर के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी हुए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31fEsGs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment