शादी के दस दिन बाद लाखों के जेवर लेकर दुल्हन गायब

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बनाड़ थानान्तर्गत जाजीवाल कांकरला गांव में शादी के दस दिन बाद ही एक दुल्हन सोने-चांदी के लाखों के आभूषण लेकर गायब हो गई। दुल्हन व उसके रिश्तेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार जाजीवाल कांकरला निवासी महेन्द्र देवासी की शादी १३ जुलाई को बूंदी जिले में बलदेवपुरा निवासी प्रतिभा के साथ कराई गई थी। २४ जुलाई की रात प्रतिभा बिना बताए घर से गायब हो गई। इस संबंध में २५ जुलाई को बनाड़ थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। इस बीच, घर से शादी में करवाए सोने की रखड़ी सैट, सोने की कंठी, कान के झुमके व टोपस, मंगलसूत्र, सोने की बाली, चांदी की पाजयेब व चांदी का कंदोरा भी गायब मिले। परिजन को अंदेशा है कि महिला ही आभूषण लेकर गायब हुई है। उनका आरोप है कि प्रतिभा को मुंशीलाल देवासी, कुलदीप रैगर, भीमा जाट व जितेन्द्र ने आभूषण के साथ गायब किया है। जो महिला के रिश्तेदार हैं।

बनाड़ थानान्तर्गत जाजीवाल कांकरला गांव में शादी के दस दिन बाद ही एक दुल्हन सोने-चांदी के लाखों के आभूषण लेकर गायब हो गई। दुल्हन व उसके रिश्तेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fAqSBE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment