नंदकिशोर सारस्वत
जोधपुर. वन विभाग की 'नगर वनÓ योजना के तहत कायलाना बड़ा भाखर वन क्षेत्र की 50 हेक्टर की पहाडिय़ों को हरा भरा कर जैव विविधता से परिपूर्ण वन विकसित किया जाएगा। शहर को हरा-भरा, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से प्रस्तावित क्षेत्र में जोधपुर शहरवासी सुबह की सैर, योगा के साथ ग्रीनरी के बीच जंगल का अनुभव कर सकेंगे। करीब 10 से अधिक जैव विविधता से परिपूर्ण नगर वन में विभिन्न प्रकार के उद्यान, वनस्पतियां, पेड़, पौधे शामिल होंगे। अलग अलग बगीचों में विभिन्न प्रकार के जड़ी-बूटियां और सौन्दर्यकरण के लिए विभिन्न प्रजातियों के पेड़- पौधों को लगाया जाएगा। औषधीय,जलीय पौधों के साथ विशाल बगीचा विकसित होगा जिसका इस्तेमाल सुबह की सैर तथा योग अभ्यास के लिए किया जा सकेगा। करीब दो करोड़ की परियोजना को सीएएमपीए फंड के तहत मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट और फॉरेस्ट गवर्नमेंट इंडिया की ओर से वित्त पोषित किया जाएगा। शहर की लाइफ लाइन माने जाने वाले बड़ा भाखर वन क्षेत्र की उत्तरी सीमा गोलासनी ग्राम , पूर्वी सीमा माचिया वनखंड चांदना भाकर ,दक्षिण में चौपासनी ग्राम व पश्चिम में चोखा ग्राम तक है जो कुल 1610.22 हेक्टेयर यानी करीब 3 हजार 978.86 एकड़ है।
डीपीआर को दिया जा रहा अंतिम रूप
वनविभाग की ओर से कायलाना में 'नगर वनÓ परियोजना के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर अंतिम रूप दिया जा रहा है। भारत सरकार की मंजूरी मिलते ही परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
एसआरवी मूर्ति, आईएफएसवन संरक्षक जोधपुर संभाग जोधपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ggYrcf
0 comments:
Post a Comment