चूने भट्टे के पारिवारिक विवाद के चलते हत्या कर काटा था एएओ को!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नांदड़ी स्थित नगर निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में कृषि विभाग के एएओ का कटा सिर व दोनों हाथ-पांव मिलने के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। बोरूंदा में चूने भट्टे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण एएओ की हत्या कर शव काट दिया गया था। बनाड़ थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी, साली, साले व मित्र सहित कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। उधर, मृतक का कटा धड़ अभी तक नहीं मिल सका। पुलिस के अनुसार मूलत: मेड़ता सिटी के पास खाकडक़ी हाल बोरूंदा में पटेल नगर निवासी चरणसिंह उर्फ सुशील पुत्र नेमाराम जाट की हत्या कर शव को कटर मशीन से काट दिया गया था। शव के टुकड़े-टुकड़े कर साक्ष्य मिटाने के लिए सीवरेज लाइन में डाल दिए गए थे। दोनों हाथ व पांव मंगलवार सुबह नांदड़ी गौशाला के पीछे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में मिले थे। जबकि कटा सिर शाम को प्लांट की हौदी में मिला था। रात को उसकी शिनाख्त हो पाई थी।

हत्या के पीछे यह हो सकती है वजह

मृतक के पिता नेमाराम सालों से बोरूंदा में चूने भट्टे पर काम कर रहे हैं। चरणसिंह उर्फ सुशील (२६) की शादी चूना भट्टा मालिक की पुत्री से कर दी गई थी, लेकिन गौना नहीं हुआ था। कुछ वर्ष पहले चूना भट्टा मालिक को लकवा हुआ तो नेमाराम ने कामकाज संभालना शुरू किया। धीरे-धीरे उसने पूरे भट्टे पर एकाधिकार कर लिया था। मालिक के पुत्र व चार पुत्रियां हैं। जो भट्टे का मालिकाना हक लेने का प्रयास कर रहे थे। इसको लेकर दोनों परिवारों में विवाद होना शुरू हो गया था। घरवाले मृतक का गौना करवाना चाहते थे, लेकिन ससुराल वाले गौने से पहले अपने चूने भट्टे को पुत्री के नाम करवाना चाहते थे। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह ने पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XWpdA9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment