जोधपुर।
लघु उद्योग भारती से जुड़े उद्योग जगत के कारसेवकों का बुधवार को भारती परिसर में स्वागत किया गया। अंचल उपाध्यक्ष हरीश लोहिया ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के उपलक्ष्य में जोधपुर से अयोध्या गए कारसेवकों का स्वागत किया गया। जिसमें कारसेवक मेघराज लोहिया, गणपत सालेचा, शंातिचन्द सालेचा, दुर्गासिंह और महावीर चौपड़ा का माल्यार्पण व श्रीफ ल भेंटकर अभिनन्दन किया गया। भारती के निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र राठी ने बताया कि कारसेवक मेघराज लोहिया व अन्य सभी कारसेवकों ने अपनी कारसेवा यात्रा का संस्मरण सुनाकर भाव विभोर कर दिया। भारती के अंचल महासचिव महावीर चौपड़ा ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़े पर्दे पर दिखाने की व्यवस्था भवन सभागार में की गई। कार्यक्रम में भारती के दीपक माथुर, एचके गर्ग, बाबूलाल शाह, किशोर हरवानी, धनंजय टिलावत, रवि गुप्ता, प्रकाश जीरावाला, महेन्द्र कांकरिया, देवेन्द्र डागा, अशोक पोरवाल सुरेश मुथा, पंकज लोढ़ा, अशोककुमार गहलोत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार सचिव मनीष माहेश्वरी ने व्यक्त किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Xv0Fy5
0 comments:
Post a Comment