विहिप ने मनाया अखंड भारत दिवस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर .विश्व हिंदू परिषद जोधपुर की ओर से शुक्रवार को अखण्ड भारत दिवस उत्साह से मनाया गया । हर वर्ष 14 अगस्त को मनाए जाने वाले अखण्ड भारत दिवस पर कार्यकर्ताओं की ओर से अखण्ड भारत का मानचित्र बनाकर भारत माता की पूजा अर्चना की गई। विहिप प्रचार प्रमुख अमित पाराशर ने बताया महानगर में 10 अलग अलग स्थानों पर प्रशासन की गाइड लाइन की पालना करते हुए कार्यक्रम मनाया गया । शहर प्रखंड कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महेंद्र राजपुरोहित ने कहा की 1857 में भारत 83 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला था वही 1947 में मात्र 33 लाख वर्ग किलोमीटर में ही है । विहिप मंत्री राजेश दवे ने बताया अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम 3 दिनों तक होगा जिसके तहत शहर में 14 प्रखंडों में 51 से अधिक स्थानों पर पूजन संकल्प किया जाएगा ।

सादगी से मनाया सिंधु स्मृति दिवस
भारतीय सिंधू सभा जोधपुर महानगर इकाई की ओर से सिन्ध स्मृति दिवस सादगी से मनाया गया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीचंद किशनाणी ने बताया कि प्रतिवर्ष 14 अगस्त को सिन्ध स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है । प्रदेश कार्यकारणी सदस्य तीरथ डोडवाणी ने बताया कि भारतीय सिंधू सभा की ओर से सिन्धी भाषा दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए । कार्यक्रम में जिला सचिव दिलीप मूलचंदाणी ने बताया कि कौराना महामारी के चलते जोधपुर महानगर इकाई द्वारा संक्षिप्त कार्यक्रम कर सिन्ध को याद किया इस अवसर पर "सिंध में छा हुओ, अम्मा पई बुधाए" कविता का गान किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aonfhb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment