जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण कम्यूनिटी स्प्रेड हो चुका है और अगस्त माह में सर्वाधिक 64 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। जोधपुर में बढ़ती मौतों को लेकर अब अधिकारी मृतकों की रिपोर्ट सार्वजनिक करने से डर रहे हैं। मौतों की रिपोर्ट राज्य सरकार के जरिए जारी करने का बहाना बनाने में जुटे हैं। जोधपुर में रोड एक्सीडेंट व मर्डर जैसे मामलों में भी मृतक जांच में संक्रमित निकल चुके हैं। इन्हें कोरोना मौतों में नहीं जोडऩे के बहाने की एवज कोरोना की वास्तविक मौतों पर भी पर्दा डालने की तैयारी चल रही है। गत दो दिनों से जारी चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट में मौतों का कॉलम ही हटा लिया गया है। हालांकि जोधपुर प्रशासन ने कौनसी मौतें कोरोना में जोडऩी है, इसको लेकर सरकार से मार्गदर्शन मांगा है। बहरहाल, जोधपुर में शुक्रवार को 225 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। वहीं एक संक्रमित की मौत गुरुवार को हुई, जो भी आंकड़े छिपाने के चक्कर में शुक्रवार को सामने आई।
मसूरिया निवासी मौसमी (55 ) की कोरोना से मौत हो गई। ये मरीज गत 24 अगस्त को भर्ती हुई थी। फलोदी निवासी इंद्रा बाई ( 70) की भी कोरोना से मौत हो गई। ये 25 अगस्त को गांधी अस्पताल में भर्ती हुई थी। इन्हें कोरोना के अलावा अन्य बीमारी भी बताई गई है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज व अन्य लैब से 91, एम्स से 20 और डीएमआरसी 114 नए संक्रमित मरीज सामने आए। 2514 सैंपल में से 8.94 फीसदी रोगी संक्रमित निकले। अस्पतालों और होम आइसोलेशन से शुक्रवार को 182 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
चिकित्सक पति के बाद अब चिकित्सक पत्नी की भी मौत
कुछ दिन पूर्व फालना में चिकित्सालय चलाने वाले जोधपुर मूल निवासी डॉ. केके व्यास की कोरोना से मौत हो गई। अब शुक्रवार को एम्स जोधपुर में उनकी पत्नी डॉ. किरण व्यास की भी कोरोना से मौत हो गई। जबकि व्यास दंपती का निवास भगत की कोठी में है।
कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-2826
पॉजिटिव से नेगेटिव-9201
डिस्चार्ज-9200
कुल मौतें-163
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YMwoeS
0 comments:
Post a Comment