जोधपुर.
बलात्कार व अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने से परेशान युवती के आत्महत्या किए जाने के मामले में मतोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को मृतका की बड़ी बहन के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए। पुलिस के समक्ष बयान में बड़ी बहन ने छह आरोपियों पर छोटी बहन को तंग व परेशान करने का आरोप लगाया।
थानाधिकारी नेमाराम ईनाणिया ने बताया कि प्रकरण में मृतक युवती के पिता ने लोहावट थानान्तर्गत सारणों की ढाणी का श्यामलाल बिश्नोई, नरेश बिश्नोई, सुरेश बिश्नोई व मुकेश बिश्नोई, पूनाराम जाट व फूलाराम सुथार के खिलाफ बलात्कार और यौन शोषण व ब्लैकमेलिंग से आहत होकर आत्महत्या करने की एफआइआर दर्ज करवाई। मृतका की बड़ी बहन के बयान दर्ज किए गए हैं। उसके बार-बार बयान बदलने पर पुलिस ने बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा १४४ के तहत बयान दर्ज करवाए। पुलिस को दिए बयान में बड़ी बहन का आरोप है कि आरोपी लम्बे समय से उसकी छोटी बहन को तंग व परेशान कर रहे थे। उसके साथ गलत हरकतें भी की थी।
गौरतलब है कि गत ३ अगस्त को युवती ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे लोहावट और फिर जोधपुर एमडीएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां ४ अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई थी। दूसरे दिन पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया था। अब तेरह दिन बाद मृतका के पिता ने चारों के खिलाफ बलात्कार व अश्लील फोटो-वीडियो से यौन शोषण और इससे परेशान होकर पुत्री के आत्महत्या करने का मामला दर्ज कराया।
एसपी ने मौका मुआयना कर परिजन को भरोसा दिलाया
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ बुधवार को मृतका के घर पहुंचे और मौका मुआयना किया। जांच कर रहे थानाधिकारी को मामले के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। एसपी ने मृतका के पिता व अन्य परिजन से मुलाकात भी की। उन्हें दोषी व्यक्तियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच का भरोसा भी दिलाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Yj4TZX
0 comments:
Post a Comment