गैस सिलेण्डर में आग, सिलेण्डर बाहर लाकर बुझाई आग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गैस सिलेण्डर में आग, सिलेण्डर बाहर लाकर बुझाई आग

- कपड़े व बिस्तर राख

जोधपुर.

शहर के भीतर मेड़ती गेट में गुलजारपुरा स्थित मकान की प्रथम मंजिल पर लीकेज की वजह से गैस सिलेण्डर रविवार को आग से घिर गया और आस-पास रखे कपड़े व बिस्तर राख हो गए। संकड़ी गलियों की वजह से अग्निरोधी सिलेण्डर लेकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने सिलेण्डर बाहर लाकर आग बुझाई।
अग्निशमन सूत्रों के अनुसार गुलजारपुरा स्थित मकान में दोपहर पौने तीन बजे गैस का सिलेण्डर आग की लपटों से घिर गया। लीकेज की वजह से लगी आग से घरवाले घबरा गए। पास ही रखे कपड़े व बिस्तर जल गए। घरवालों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में नागौरी गेट से एक दमकल मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन संकड़ी गलियों की वजह से दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। तब अग्निशमन कर्मचारी शैलेन्द्रसिंह, गेनाराम व राहुल अवस्थी पैदल ही अग्निरोधी सिलेण्डर लेकर मोके पर पहुंचे। प्रथम मंजिल से सिलेण्डर नीचे लाए और आग बुझाई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/314f0DY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment