आमजन के प्रति सहिष्णुता से ही शत-प्रतिशत योगदान संभव : एडीजी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
आइपीएस अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) नीनासिंह का कहना है कि पुलिस के हर व्यक्ति को समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के प्रति सहिष्णुता बनाए रखनी चाहिए। छोटी से छोटी शिकायत की जांच कर रहे हो या जघन्य अपराध का खुलासा कर रहे हों, आमजन के प्रति सहिष्णुता से ही ड्यूटी में शत प्रतिशत दे पाएंगे।

एडीजी नीनासिंह मण्डोर रोड पर राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र (आरपीटीसी) के सुल्तानसिंह स्टेडियम में आयोजित ५७वें दीक्षांत परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।

आरपीटीसी के प्रधानाचार्य राजेश मीणा ने कोर्सों की जानकारी दी।
आरएसी के ५९ व पुलिस के १०६ जवानों ने ली शपथ

समारोह में आरपीटीसी से प्रशिक्षित ८०/१९ वें बैच में आरएसी की एक महिला व ५८ पुरुष और पीटीएस से प्रशिक्षित ३६/१९ बैच से पुलिस की सात महिलाएं व ९७ पुरुष जवान पास आउट हुए। इन १६८ महिलाएं व पुरुष जवानों ने मुख्य अतिथि नीना सिंह को सलामी दी। फिर मुख्य अतिथि ने सभी रिक्रूट जवानों को शपथ दिलाई। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aigFZD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment