छह माह बाद पत्नी को घर लाया पति, रात को मृत्यु

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सूरसागर थानान्तर्गत गेंवा बाइपास स्थित मकान में एक महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। छह माह बाद पति उसे लेकर घर आया था और रात को उसकी मृत्यु हो गई। मृतका के भाई दहेज के लिए प्रताडऩा व दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया।

थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई ने बताया कि गेंवा बाइपास निवासी उषा (२७) पत्नी शेरसिंह माली की घर में संदिग्ध हालात में मृत्यु हुइ्र है। पति व घरवालों का कहना है कि उषा ने रात को घर में फंदा लगाकर जान दी। उसे फंदे पर लटका देख परिजन ने नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उषा को मृत घोषित कर दिया।
खेमे का कुआं के पास सुभाष नगर निवासी मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडऩा व हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के भाई अशोक पुत्र पुखराज देवड़ा ने पति, सास, ससुर व तीन जेठ के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने व दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।

छह माह पूर्व मारपीट कर निकाला था घर से
मृतका के भाई अशोक का आरोप है कि बहन उषा की शादी ८ मई २०१४ को हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे थे। उसे पांच साल का एक पुत्र है। छह माह पहले आरोपियों ने मारपीट कर बहन को घर से निकाल दिया था। गत ३० जुलाई की शाम पति उसे जबरन घर ले गया था। जबकि बहन ससुराल नहीं जाना चाहती थी। रात को उसकी मृत्यु हो गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gkNwPo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment