जोधपुर में कोरोना का विकराल रूप, एक दिन में 7 संक्रमितों की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना जोधपुर में तीव्रता से फैलने वाली बीमारी बन गया है। अब चिकित्सा प्रशासन ने कोरोना के 317 नए संक्रमित बताए हैं और 6 मरीजों के मौत होने की पुष्टि की है। एमडीएम अस्पताल में एक वृद्धा की मौत को सूची में सम्मिलित नहीं किया गया। जबकि जोधपुर में पिछले गत दो दिनों में कोरोना से 11 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। वहीं शनिवार को होने वाली मौतों में 5 एमजीएच, एक-एक एमडीएम अस्पताल और एम्स जोधपुर में हुई हैं।

बलदेव नगर गली नंबर 6 निवासी मुमताज (65 ), मधुबन निवासी सिंघारी देवी (62 ), चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी देवानंद ( 60), मेड़ती गेट निवासी नूरजहां ( 82), महामंदिर पुलिस स्टेशन के पीछे निवासी चंचल ( 61), मोरिया मुंझसर निवासी गोरधन राम ( 50) और पीपाड़ सिटी निवासी जरीना ( 55) की एमडीएम अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि एमजीएच ने स्वास्थ्य विभाग को एक मौत जोधपुर निवासी की बताई, लेकिन उसका पता नागौर था। वहीं जरीना की रिपोर्ट एमडीएम से स्वास्थ्य विभाग को नहीं पहुंची, इस कारण सूची में नहीं जोड़ा गया। 2544 सैंपल में से 12.18 फीसदी संक्रमित मिले। 81 फिमेल और 229 मेल संक्रमित हुए हैं। 205 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में जोधपुर में 2312 से ज्यादा संक्रमित कोरोना का उपचार ले रहे हैं।

बोरानाडा कोविड सेंटर में संक्रमितों ने की गणेश पूजा

गणेश चतुर्थी के दिन शनिवार को बोरानाडा कोविड सेंटर में संक्रमितों ने गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उपनिदेशक डॉ. सुनील बिष्ट व डॉ. मोहनदान देथा सहित कई चिकित्सा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

कोरोना मीटर

अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-2312 से ज्यादा

पॉजिटिव से नेगेटिव-8195

डिस्चार्ज-8194

कुल मौतें-150



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j6rIs0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment