जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट की जिला विशेष शाखा (डीएसबी) पूर्व ने सोमवार को चार थाना क्षेत्रों में दबिशें देकर चार जुआघर से75 हजार रुपए जब्त कर 44 जनों को गिरफ्तार किया। वहीं, मण्डोर थाना क्षेत्र में शराब की अवैध ब्रांच से शराब के आठ कार्टन जब्त कर संचालक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह ने बताया कि नागौरी गेट चौराहे के पास स्थित अभिषेक पुत्र राजेन्द्र माली के किराए के मकान में दबिश दी गई, जहां ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे २३ युवकों को गिरफ्तार कर दांव पर लगे २२५०० रुपए जब्त किए गए। अभिषेक सहित मुकेश, अयूब खान, मोहम्मद आरिफ, सद्दाम खां, आनंदसिंह, शौकत अली, रविन्द्र, रमजान, श्रवण सांसी, प्रेम सरगरा, अनिल घांची, नरपत मेघवाल, रवि, राजू भील, दिलीप सरगरा, मनवर हुसैन, जगदीश रैगर, मोहम्मद जाकिर हुसैन, मोहम्मद फारूख, मोहम्मद जाबिर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि दांव पर लगे २२५०० रुपए भी जब्त किए गए।
उधर, थानान्तर्गत बाइजी का तालाब क्षेत्र स्थित केसीनो में दबिश देकर संचालक को गिरफ्तार किया गया। मौके से चार कम्प्यूटर सैट भी जब्त किए गए। इसके साथ ही गुब्बा खाई करने वाले नौ अन्य युवकों को गिरफ्तार कर हजारों रुपए जब्त किए गए।
मण्डोर थाना क्षेत्र शराब की अवैध ब्रांच में दबिश देकर शराब के आठ कार्टन जब्त किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jBeVOt
0 comments:
Post a Comment